फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Sur Sarovar and Elephant Conservation House is best picnic spot in Agra

ताजनगरी में यहां मिलता है सुकून: आगरा आए और इन जगहों पर नहीं घूमे तो क्या घूमे, ये हैं बेहतरीन पिकनिक स्पॉट

Sun, 18 Jun 2023 04:31 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 18 Jun 2023 04:31 PM IST
सार

ताजनगरी में इन जगहों पर सुकून मिलता है। यदि आप आगरा घूमने आए हैं और इन जगहों पर नहीं घूमे तो क्या घूमे ? ये बेहतरीन पिकनिक स्पॉट हैं। 

विज्ञापन
Sur Sarovar and Elephant Conservation House is best picnic spot in Agra
सूर सरोवर पक्षी विहार में परिंदे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ताजनगरी आगरा घूमने आते हैं और इन चुनिंदा जगहों पर नहीं जाते हैं तो आपका टूर अधूरा रह जाएगा। आज इंटरनेशनल पिकनिक डे पर आपको बताते हैं आगरा में घूमने लायक बेहतरीन जगह। परिवार या दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने का आनंद उठाना है तो शहर में प्राकृतिक स्थलों से लेकर वाटर पार्क व स्मारक हैं, जहां सुकून के साथ समय बिताया जा सकता है।

विज्ञापन

सूर सरोवर पक्षी विहार बेहतरीन जगह

अगर आप प्रकृति के शौकीन हैं, स्वच्छंद घूमते और कलरव करते पक्षी आपको लुभाते हैं तो कीठम यानी सूर सरोवर पक्षी विहार का रुख कर सकते हैं। यहां भालू संरक्षण केंद्र भी है, जहां आपको भालुओं की चहलकदमी देखने का मौका मिल सकता है। देसी विदेशी पंछियों के साथ ही अजगर भी यहां देखे जा सकते हैं। हालांकि गर्मी में यह कम ही बाहर निकलते हैं।

विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- UP: भाई ने सगी बहन के साथ किया ऐसा घिनौना काम, बर्बाद हो गई उसकी जिंदगी, घरवालों को पता चला तो उड़ गए होश

विज्ञापन
विज्ञापन

प्ले सफारी भी अच्छा विकल्प

इसके अलावा फरह के पास ही चुरमुरा स्थित हाथी संरक्षण गृह की सैर कर आएं। कोठी मीना बाजार में चल रहा डिज्नीलैंड मेला भी पिकनिक के लिहाज से मुफीद रहेगा। यहां खाने से लेकर सैर और खरीदारी की व्यवस्था है। घर में छोटे बच्चे हैं तो प्लेडियम और प्ले सफारी भी अच्छा विकल्प हैं। 

यह भी पढ़ेंः- साजन के इंतजार में बैठी रही दुल्हन: दूल्हे राजा को मंडप से उठा ले गई पुलिस, हकीकत जान उड़ गए लोगों के होश
 

Sur Sarovar and Elephant Conservation House is best picnic spot in Agra
सूर सरोवर पक्षी विहार में प्रवासी परिंदे - फोटो : अमर उजाला

उठा सकते हैं पिकनिक का लुत्फ 

वजीरपुरा स्थित अशोक कॉसमॉस मॉल और शास्त्रीपुरम स्थित क्रास रोड मॉल में बच्चों के लिए बैटरी वाली गाड़ियों की व्यवस्था है। इसके अलावा अगर आप गर्मी से परेशान हैं तो दो वॉटर पार्क डॉल्फिन और शार्क भी हैं जहां आप पानी के बीच पिकनिक का लुत्फ उठा सकते हैं। ताजमहल के पास ताज नेचर वाक में भी परिवार के साथ समय बिताया जा सकता है। हरियाली के साथ ताज के दर्शन भी हो जाएंगे।

यह भी पढ़ेंः- साहब! मेरे साथ बड़ा धोखा किया: पत्नी में नहीं हैं स्त्रियों जैसे लक्षण, वह तो...आगे की बात सुन लोग रह गए अवाक
 

बाहर खाने-पीने का चलन तेजी से बढ़ा

अंतरराष्ट्रीय पिकनिक दिवस हर साल 18 जून को मनाया जाता है। 18 वीं शताब्दी के अंत में फ्रांसीसी क्रांति के बाद फ्रांस में बाहर खाने-पीने का चलन तेजी से बढ़ा। पिकनिक शब्द भी फ्रेंच शब्द पिक-निक से मिलकर बना है। जिसका मतलब है, लोगों का समूह जो अपना भोजन और ड्रिंक अपने साथ लाता था। यूरोप में 19 वीं शताब्दी में विक्टोरिया काल में खासतौर पर इंग्लैंड में पिकनिक जीवन का अहम हिस्सा बन गया।

यह भी पढ़ेंः- धोखा बर्दाश्त न हुआ: इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए 22 वीडियो, बोला- प्रेमिका से मिली बेवफाई...और फंदे से झूल गया
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed