फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Sunny Deol may be contesting from mathura in lok sabha elections 2019

लोकसभा चुनाव 2019: इन सीटों पर अभिनेता सनी देओल के नाम को लेकर फिर शुरू हुई चर्चा

Thu, 14 Mar 2019 12:43 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 14 Mar 2019 12:43 PM IST
विज्ञापन
Sunny Deol may be contesting from mathura in lok sabha elections 2019
अभिनेता सनी देओल (फाइल)
'यह ढाई किलो हाथ जब पड़ता है तो आदमी उठता नहीं, उठ जाता है...' सनी देओल का यह फिल्मी डॉयलाग लोगों की जुबां पर चढ़ा हुआ है। सोचिए, अगर वो चुनाव मैदान में उतरकर मंच से डॉयलाग बोलेंगे तो क्या होगा? लेकिन आप यह न सोचिए कि वो उम्मीदवार बनने जा रहे हैं। हां, इतना जरूर है कि हर बार की तरह इस बार भी उनका नाम चर्चा में हैं।
विज्ञापन


कुछ लोग कह रहे हैं कि वो फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ सकते हैं तो कुछ का मानना है कि मथुरा से उम्मीदवार बनेंगे। यह पहली बार नहीं है। पिछले 20 सालों से उनका नाम हर लोकसभा चुनाव में उछलता है। 
विज्ञापन


जाट बहुल सीटों पर लोग इस तरह की चर्चा करते हैं। सिर्फ ब्रज में ही नहीं, पश्चिमी यूपी में भी। कई बार बागपत सीट से उनका नाम चल चुका है। उनके पिता धर्मेन्द्र का नाम भी कई बार चला है। वो बीकानेर से सांसद रह चुके  हैं ।
विज्ञापन
विज्ञापन

2014 में प्रचार में उतरे थे सनी

पिछले लोकसभा चुनाव में सनी देओल ने बागपत सीट पर प्रचार किया था। वो भाजपा प्रत्याशी सत्यपाल सिंह के लिए वोट मांगने के लिए आए थे। उन्होंने बागपत से बड़ौत तक रोड शो भी किया था।

सूची आई और नाम गायब

सनी देओल और धर्मेंद्र का नाम तब तक ही चलता है, जब तक कि उम्मीदवारों की सूची न आ जाए। जैसे ही उम्मीदवार घोषित होता है, वैसे ही चर्चा थम जाती है। राजनीति के जानकारों का मानना है कि सनी के चाहने वाले ही उनका नाम चलाते हैं।

लोकसभा चुनाव से पहले तमाम तरह की चर्चा हो रही हैं। सीकरी मथुरा में से किसी एक सीट पर सनी देओल के चुनाव लड़ने की चर्चा भी जोर पकड़ रही हैं। बता दें कि इन दोनों सीटों पर भाजपा के मौजूदा सांसद है। सीकरी से बाबूलाल चौधरी तो मथुरा से हेमा मालिनी सांसद हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed