फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Summer special train will reach Mainpuri today from Vadodara.

Agra News: वडोदरा से चलकर आज मैनपुरी पहुंचेगी समर स्पेशल ट्रेन

Mon, 15 Apr 2024 11:22 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 15 Apr 2024 11:22 PM IST
विज्ञापन
Summer special train will reach Mainpuri today from Vadodara.
वडोदरा से चलकर आज मैनपुरी पहुंचेगी समर स्पेशल ट्रेन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। रेलवे विभाग ने पिछले साल की तर्ज पर इस साल भी समर स्पेशल के रूप में दो साप्ताहिक ट्रेन के संचालन का निर्णय लिया है। इनमें से एक वडोदरा-गोरखपुर समर स्पेशल ट्रेन आज मैनपुरी रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। रेलवे प्रशासन ने इसको लेकर तैयारियां पूरी कर ली हैं।

वडोदरा गोरखपुर समर स्पेशल ट्रेन का संचालन वडोदरा से 15 अप्रैल को हो गया। यह ट्रेन संख्या 09111 मैनपुरी रेलवे स्टेशन पर आज 16 अप्रैल को सुबह 11:03 बजे पहुंचेगी। इस ट्रेन का भोगांव पर ठहराव नहीं होगा। दो मिनट के ठहराव के बाद ये ट्रेन फर्रुखाबाद क लिए रवाना होगी। गोरखपुर से ट्रेन संख्या 09112 का संचालन 17 अप्रैल को होगा और यह ट्रेन इसी दिन फर्रुखाबाद होते हुए शाम 04:35 बजे मैनपुरी रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। यहां से 04:37 बजे शिकोहाबाद होते हुए वडोदरा के लिए प्रस्थान करेगी। इस ट्रेन का संचालन अप्रैल, मई और जून तीन महीने के लिए किया गया है। स्टेशन अधीक्षक एचएस मीणा ने बताया कि ट्रेन का कार्यक्रम जारी हो गया है। यात्रियों की सुविधाओं के लिए रेलवे स्टेशन पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed