फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Sumit's claws were heavy on world champion Abhaas

Agra News: विश्व चैंपियन रहे आभास पर भारी पड़ा सुमित का पंजा

Wed, 17 Apr 2024 12:59 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 17 Apr 2024 12:59 AM IST
विज्ञापन
Sumit's claws were heavy on world champion Abhaas
कासगंज। राज्य स्तरीय पंजा लड़ाओ प्रतियोगिता का आयोजन स्पोर्ट्स स्टेडियम सोरोंजी में किया गया। इस दौरान खिलाड़ियों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कासगंज के सुमित ने 100 किलो भार वर्ग में विश्व चैंपियन रहे आभास राणा को पराजित किया। वहीं टीम चैंपियनशिप उत्तर प्रदेश पुलिस एवं कासगंज की टीम ने संयुक्त रूप से जीती। सीनियर पुरुष (दायां हाथ) वर्ग के 55 किलो भार वर्ग में अरविंद, 60 किलो भार वर्ग में सूरज, 65 किलो भार वर्ग में अनुज जाटव, 75 किलो भार वर्ग में आकाश कुमार, 70 किलो भार वर्ग में प्रशांत, सीनियर 85 किलो भार वर्ग में राहुल, 90 किलोभार वर्ग में उत्कर्ष, 100 किलो भार वर्ग में सुमित, 110 किलो भार वर्ग में आभास राणा प्रथम स्थान पर रहे। सीनियर (बायां हाथ) वर्ग के 55 किलो भार वर्ग में एचडी बिलाल, 60 किलो भार वर्ग में अजय पाल, 65 किलो भार वर्ग में गौतम, 70 किलो भार वर्ग में विवेक, 85 किलो भार वर्ग में प्रक्ष जादौन, 100 किलोग्राम भार वर्ग में सुमित प्रथम रहे। सीनियर महिला (दाहिना हाथ) वर्ग के 50 किलो भार वर्ग में सोनी, 55 किलो भार वर्ग में कुमकुम भारद्वाज, 60 किलो भार वर्ग में करिश्मा प्रथम स्थान पर रहीं। ग्रैंड मास्टर 80 किलो ( दाहिना एवं बाया हाथ) में डॉ. प्रवीण सिंह जादौन प्रथम स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed