फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   sugar mill

किसानों का चीनी मिल पर ५९ करोड़ बकाया

Wed, 06 May 2020 10:04 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2020 10:04 PM IST
विज्ञापन
sugar mill
कासगंज। नए पेराई सत्र में गन्ने की बिक्री कर चुके किसानों को भुगतान ना मिलने से वे परेशान हैं। चीनी की बिक्री नहीं होने के कारण यह समस्या आई है। आलम यह है कि चीनी मिल ने अब तक महज 10 प्रतिशत भुगतान ही किया है। करीब 49.50 करोड़ रुपये का भुगतान लंबित है।
विज्ञापन

कोरोना काल में लगभग सभी व्यवस्थाएं प्रभावित हो गई हैं। गन्ना किसानों पर भी इसका सीधा प्रभाव पड़ा है। चीनी की बिक्री नहीं होने के कारण उनका भुगतान लंबित है। गन्ना विभाग के प्रयास से लॉकडाउन में मात्र 10 प्रतिशत तक भुगतान किया गया है। चीनी मिल भुगतान की एडवाइजरी तैयार कर चुकी है। एडवाइजरी बैंक नहीं भेजी जा रही। इस बीच सरकार ने निर्देश जारी किया है कि जो किसान बकाए भुगतान की एवज में चीनी लेना चाहते हैं वे मिल से निर्धारित मूल्य पर एक क्विंटल तक चीनी ले सकते हैं।
विज्ञापन

आगरा में होती है सबसे अधिक खपत
न्यौली चीनी मिल की चीनी की बिक्री सबसे अधिक आगरा शहर में होती है। यहां का पेठे का बड़ा कारोबार है। इसमें चीनी का बहुत उपयोग होता है। लेकिन कोराना के चलते इस शहर के कारोबार ठप पड़े हैं। इसलिए चीनी बिक्री नहीं हो पा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

आंकड़े की नजर से-
- 49.50 करोड़ रुपये का गन्ना भुगतान चीनी मिल पर बकाया।
- 18 लाख क्विंटल गन्ना नए सत्र में चीनी मिल ने खरीदा था।
- लॉकडाउन के कारण चीनी बिक्री नहीं हो रही है। इस कारण भुगतान प्रभावित हो गया है। लॉकडाउन के बाद भुगतान तेजी से कराया जाएगा।- ओम प्रकाश यादव, जिला गन्ना अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed