फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   sucide

पत्नी मायके गई, पति ने फंदे से लटककर दे दी जान

Tue, 10 May 2022 12:42 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 10 May 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
sucide
पत्नी मायके गई, पति ने फंदे से लटककर दे दी जान
विज्ञापन

रविवार को झगड़े के बाद पिता के साथ चली गई थी महिला
संवाद न्यूज एजेंसी
टूंडला। पत्नी के मायके जाने के बाद वापस न आने पर से परेशान पति ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थाना नगला सिंघी क्षेत्र के गांव ग्वारई निवासी गुड्डू (37) प्राथमिक विद्यालय ग्वारई नगला सिंघी में प्रबंध समिति का अध्यक्ष थे। वह गांव में परचून की दुकान भी चलाते थे। सोमवार सुबह मृतक की बहन चाय लेकर दुकान पर पहुंची तो उसकी दुकान बंद मिली। तब वह उसके घर पहुंची तो अंदर से दरवाजा बंद था। इसकी जानकारी उसने परिजनों को दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने जब छत से झांककर देखा तो कमरे के अंदर पंखे के हुक से उसे लटका हुआ देखा। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
विज्ञापन

परिजन ने बताया कि गुड्डू पांच भाइयों में सबसे छोटा था। गुड्डू और उसकी पत्नी रेशमा देवी के बीच आए दिन झगड़ा होता रहता था। रविवार को भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। उसके बाद पत्नी के पिता नत्थीलाल और मां प्रेमा देवी निवासी गांव खजूरी आए थे। जहां दोनों पक्षों के बीच समझौता कराने के लिए पंचायत हुई, लेकिन पत्नी पति के साथ रहने की बात पर तैयार नहीं हुई, उसके बाद वह तीन बच्चों 10 वर्षीय नव्या, आठ वर्षीय नवीन और पांच वर्षीय रितिक को अपने साथ मायके ले गई। थाना प्रभारी नितिन त्यागी ने बताया कि मृतक ने आत्महत्या की है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पत्नी वियोग में दो और भाई कर चुके हैं खुदकशी
टूंडला। परिवार में खुदकशी का यह पहला वाकया नहीं है। मृतक के दो भाई पहले ही फंदा पर लटककर खुदकुशी कर चुके हैं। मृतक के भाई रघुवीर ने बताया कि छह साल पहले उनके भाई प्रताप ने अहमदाबाद में और दूसरे भाई सुरेश ने दो साल पहले दिल्ली में फंदे पर लटककर खुदकुशी कर ली थी। दोनों की ही पत्नियां पतियों को छोड़कर चली गई थीं। पांच भाइयों में से अब दो भाई रघुवीर और कमल रह गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed