फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Such fear of arrest raids were conducted at three builders' houses paid 18 months' dues in one hour

Agra: गिरफ्तारी का ऐसा डर...18 महीने से तहसील की टीम को घुमा रहे थे तीन बिल्डर; एक झटके में जमा करा दिया बकाया

Fri, 29 Nov 2024 12:52 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 29 Nov 2024 12:52 PM IST
सार

आगरा के श्रीजी इन्फ्रा के तीन निदेशकों की गिरफ्तारी के लिए जैसे ही तहसील प्रशासन की टीम घर पहुंची, तो अफरा-तफरी मच गई। असर ये हुआ कि 18 महीने का बकाया महज एक घंटे में ही जमा करा दिया गया। 
 

विज्ञापन
Such fear of arrest raids were conducted at three builders' houses paid 18 months' dues in one hour
आगरा सदर तहसील - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा में तीन बिल्डरों की गिरफ्तारी के लिए बृहस्पतिवार सुबह 8:30 बजे तहसील प्रशासन की टीम ने दबिश डाली। 18 महीने से बकाया रकम जेल जाने के डर से एक घंटे में आधी राशि जमा कर दी। बाकी रकम चुकाने के लिए प्रशासन ने सात दिन की मोहलत दी है।
विज्ञापन


श्रीजी इन्फ्रा प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक विजय सिंह, चंदन सिंह और मुकेश शर्मा पर घर खरीदारों का 24 लाख रुपया बकाया था। खरीदारों को घर मिले न उनकी रकम वापस की गई। उत्तर प्रदेश रियल एस्टेट रेगूलेटरी अथॉरिटी (रेरा) में घर खरीदारों ने गुहार लगाई। रेरा ने 24 लाख की वसूली के आदेश भूराजस्व के माध्यम से कराने के आदेश जिलाधिकारी को दिए। डीएम के आदेश पर तीनों निदेशकों के खिलाफ रिकवरी सर्टिफिकेट (आरसी) जारी की गई। आरसी जारी होने के 18 महीने बाद भी बिल्डरों ने बकाया नहीं चुकाया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: ये पांच तस्वीरें वहां की हैं, जहां होता है कोख में कत्ल, गर्भपात की किट- दवाएं और...पुलिस भी रह गई हैरान
विज्ञापन
विज्ञापन




 

बकाया वसूली के लिए एसडीएम सदर सचिन राजपूत ने तीनों बिल्डरों की गिरफ्तारी के आदेश दिए। बृहस्पतिवार सुबह टीम के साथ गिरफ्तारी के लिए नायब तहसीलदार सुधीर गिरी के नेतृत्व में राजस्व संग्रह टीम ने दबिश डाली। जैसे ही बिल्डरों को पकड़ कर टीम हवालात में बंद करने के लिए ले जाने लगी। उन्होंने रकम चुकाने की बात कही। एक घंटे में टीम को 10 लाख रुपये जमा कराए। बाकी 14 लाख रुपये जमा कराने के लिए सात दिन की मोहलत मांगी है। एसडीएम ने बताया कि बकाएदारों से वसूली के लिए अभियान चलाया जा रहा है।

ये भी पढ़ें -  तीन डॉक्टर की मौत: बेटे को सेहरे में नहीं कफन में लिपटा देखा...बेसुध हुए माता-पिता, करुण क्रंदन ने चीरा कलेजा

चार बकाएदारों की अचल संपत्तियां कुर्क
सदर तहसील प्रशासन ने करीब 26.42 लाख रुपये के चार बकाएदारों की अचल संपत्तियां कुर्क की हैं। कुर्क संपत्ति की खरीद-फरोख्त नहीं होगी। कछपुरा निवासी राकेश पर 3.44 लाख रुपये बकाया था। उसकी 6.0350 हेक्टेयर भूमि कुर्क की गई। राकेश इस भूमि में 1/8 का हिस्सेदार है। राकेश के भाई रोहतान के विरुद्ध 4.17 लाख रुपये की आरसी जारी थी। बकाया नहीं चुकाने पर 5.7460 हेक्टेयर भूमि कुर्क की गई। रोहतान भी 1/8 का हिस्सेदार है। विजय मल्हैया निवासी कल्यान सिंह पर 4.55 लाख रुपये की आरसी थी। कल्यान की 3120 वर्ग मीटर अचल संपत्ति कुर्क की गई है। कुंडौल निवासी कुशमान सिंह पर 14.26 लाख रुपये बकाया था। उनकी 1.2683 हेक्टेयर भूमि कुर्क की गई है।

ये भी पढ़ें -  UP: बिजली निजीकरण से फायदा या नुकसान...आगरा में वर्ष 2010 से टोरंट पावर, जानें क्या-क्या हुआ बदलाव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed