फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तीन डॉक्टर की मौत: बेटे को सेहरे में नहीं कफन में लिपटा देखा...बेसुध हुए माता-पिता, करुण क्रंदन ने चीरा कलेजा

Fri, 29 Nov 2024 12:14 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 29 Nov 2024 12:14 PM IST
सार

यमुना एक्सप्रेस-वे हादसे में जिन तीन डॉक्टर सहित पांच की मौत हुई, उनमें एक चिकित्सक आगरा के रहने वाले थे। कमला नगर निवासी डाॅ. अनिरुद्ध के घर पर रिश्ते के लिए लड़की वाले आने वाले थे। अब वहां मां और पिता का करुण क्रंदन गूंज रहा है। 

विज्ञापन
Death of three doctors: Dr. Aniruddha's marriage was about to be fixed befor deth
Death of three doctors - फोटो : अमर उजाला
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर कार हादसे में मृत कमला नगर के राधा नगर निवासी डाॅ. अनिरुद्ध का रिश्ता तय होने वाला था। धौलपुर की लड़की के परिजन इसी सप्ताह घर आने वाले थे। बेटे की शादी को लेकर परिवार काफी खुश था। मगर, होनी में तो कुछ और ही लिखा था। जिस बेटे के सिर पर सेहरा बांधना था, उसकी माैत से मां और पिता पूरी तरह से टूट गए हैं। घर से सिर्फ उनके करुण क्रंदन ही सुनाई दे रहा है। रिश्तेदार सांत्वना दे रहे हैं। मगर, आंसू नहीं रुक रहे।


बुधवार को हुए हादसे में बेटे डाॅ. अनिरुद्ध की माैत से पिता डाॅ. पवन कुमार और मां मंजू सरिता का रो-रोकर बुरा हाल है। बृहस्पतिवार को रिश्तेदारों का आना-जाना लगा रहा। परिजन ने बताया कि दो दिन पहले ही डाॅ. अनिरुद्ध घर आए थे। मां से मिलकर गए थे। मंगलवार रात को मां को काल किया। वह काफी खुश थे। कह रहे थे कि वह शादी में लखनऊ आए हैं, बुधवार सुबह तक लौट आएंगे। चाचा मनोज वर्मा के मुताबिक, भतीजे के लिए रिश्ता देख रहे थे। धौलपुर में रिश्ते की बात चल रही थी। लड़की वाले बृहस्पतिवार को बात करने आने वाले थे। बात पक्की करने की तैयारी थी। बुधवार सुबह हादसे में डाॅ. अनिरुद्ध की मृत्यु से परिवार पर वज्रपात गिर गया।




 
Death of three doctors: Dr. Aniruddha's marriage was about to be fixed befor deth
डॉक्टर का फाइल फोटो और घर पर जुटी लोगों की भीड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दो दिन पहले मां से मिले थे
डाॅ. अनिरुद्ध हादसे से दो दिन पहले ही मां से मिलकर गए थे। उन्होंने मंगलवार को रात को भी मां काे काल किया था। मां को बताया था कि वह मित्रों के साथ लखनऊ एक शादी में शामिल होने आए हैं। बुधवार सुबह मेडिकल काॅलेज लौटने की जानकारी दी थी। बेटे से आखिरी बार हुई बात काे याद करके मां का रो-रोकर बुरा हाल है। पिता डाॅ. पवन कुमार वर्मा को देख उन्हें सांत्वना देने आए लोगों की आंख भर आयीं।

 
Death of three doctors: Dr. Aniruddha's marriage was about to be fixed befor deth
पोस्टमार्टम हाउस में लगी लोगों की भीड़ - फोटो : संवाद
चालक को झपकी आने से हुआ था हादसा
कन्नौज के तिर्वा में बुधवार तड़के लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर चालक को झपकी आने से दुर्घटनाग्रस्त स्कार्पियो में सैफई मेडिकल काॅलेज के तीन चिकित्सकों समेत पांच लोगो की मृत्यु हो गई थी। इसमें राधा विहार एक्सटेंशन निवासी 28 वर्षीय डाॅ. अनिरुद्ध भी थे। वह सैफई मेडिकल काॅलेज से पीजी कर रहे थे। पिता डाॅ. पवन कुमार वर्मा फिरोजाबाद में उप मुख्य चिकित्साधिकारी हैं। परिवार में अनिरुद्ध उनका छोटा भाई अर्जुन और मां मंजू सरिता हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Death of three doctors: Dr. Aniruddha's marriage was about to be fixed befor deth
Road Accident - फोटो : अमर उजाला
हर समय रहती थी बेटे की पढ़ाई की चिंता
पिता डाॅ. पवन कुमार वर्मा और मां मंजू लता ने बेटे की पढ़ाई और करियर पर पूरा ध्यान दिया। माता-पिता बेटे के कॅरिअर को लेकर शुरू से ही चिंतित थे। परिवार के लोगों ने बताया कि मां हर समय डाॅ. अनिरुद्ध से बात करती थी। पढ़ाई और परीक्षा के बारे में पूछती थीं। बेटे के भविष्य को देखते हुए साधारण परिवार की तरह रह रहे थे। पाॅश काॅलोनी में सामान्य कोठी में ही पूरा परिवार रहता है।

 
विज्ञापन
Death of three doctors: Dr. Aniruddha's marriage was about to be fixed befor deth
रोते-बिलखते डॉ. अरुण कुमार के परिजन व रिश्तेदार - फोटो : संवाद
आज होगी उठावनी
चाचा मनोज वर्मा ने बताया कि डाॅ. अनिरुद्ध वर्मा की उठावनी शुक्रवार दोपहर तीन से चार बजे राधा विहार पार्क स्थित वैष्णो देवी मंदिर में होगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed