फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Agra Shops Collapse: मलबे से आ रही थीं कराहने की आवाजें, काउंटर और फ्रिज के बीच फंसे थे तीन लोग...ऐसे बची जान

Mon, 07 Apr 2025 09:05 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 07 Apr 2025 09:05 AM IST
सार

आगरा में मरम्मत करते समय पांच दुकानें ढह गईं। मलबे में दबने से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि सात घायल हो गए। कड़ी मशक्कत के बाद एडवांस रेस्क्यू टेंडर से मलबा हटवाया गया। अग्निशमन विभाग के सीएफओ सहित 22 कर्मचारियों ने बचाव कार्य की कमान संभाली। 

 

विज्ञापन
Moaning sounds were coming from debris people were trapped between counter and fridge
Agra Shops Collapse - फोटो : अमर उजाला
परचून की दुकान के मलबे में दबे बृजेश शर्मा और अजय चाहर और सोनू की जान बचाने के लिए परिवार के लोगों ने मौके पर पहुंचकर प्रार्थना की। तीनों काउंटर और फ्रिज के बीच फंस गए थे। अंदर से ही दोनों ने परिजन को फोन कर हादसे के बारे में जानकारी दी थी। दोनों को हल्की चोटें आई थीं। रविवार सुबह अस्पताल से दोनों घर आ गए।


घायल दुकानदार बृजेश ने बताया कि हादसे के समय दुकान पर उनके साथ दोस्त अजय और सोनू भी थे। अचानक दुकान की छत ढह गई। तीनों काउंटर और फ्रिज के बीच में फंस गए। इससे उनके सिर पर मलबा नहीं गिरा। केवल पैर दब गए थे। बृजेश ने अंदर से पहले दोनों बहनों फिर चार लोगों को मदद के लिए फोन किए थे।

ये भी पढ़ें -  UP: मेटाडोर-रोडवेज के बीच पिस गई कार, कुचल गए दो युवक...मौत की ऐसी तस्वीरें, जिन्हें देख कांप जाएगा कलेजा



 
Trending Videos
Moaning sounds were coming from debris people were trapped between counter and fridge
मलबे में दबे लोगों को निकालते लोग - फोटो : अमर उजाला
अजय ने अपनी मां को बताया था। परिजन फोन करते ही रोने लगे। इसके बाद भी उन्होंने हिम्मत नहीं हारी। एक-दूसरे का हौसला बढ़ाते रहे। इस दौरान बस उन्हें एक ही डर सता रहा था कि कहीं उन्हें मलबा हटाते समय बुलडोजर से चोट न लग लाए। मगर पुलिस ने बहुत ही समझदारी से काम लिया। पहले उनकी आवाज सुनी। फिर धीरे-धीरे मलबा हटाकर बाहर निकाला। उन्हें बाहर निकलते देख परिजन की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। अब सभी स्वस्थ हैं।


ये भी पढ़ें -  UP: गर्मियों की छुट्टी में घूमने जाने की है तैयारी...तो जल्दी कर लें टिकट, अधिकतर ट्रेनों की सीटें हुईं फुल


 
Moaning sounds were coming from debris people were trapped between counter and fridge
मलबे में दबे लोगों को निकालते लोग - फोटो : अमर उजाला
खाकी ने निभाया फर्ज देवदूत बन आए लोग 
ढही दुकानों के गर्डर और पत्थरों के नीचे दबे लोगों के कराहने की आवाजें आ रही थीं। आसपास के लोगों और पुलिस ने मलबा हटाने का प्रयास किया लेकिन हटाना इतना आसान नहीं था। दो बुलडोजर मंगाए गए। पुलिस के साथ देवदूत की भूमिका में स्थानीय लोग भी मदद में लग गए। मलबे में नौ लोग दबे थे। कोई गर्डर उठा रहा था तो कोई पत्थरों को हटाने में लगा था। बुलडोजर आने में करीब 20 मिनट का समय लग गया। दो बुलडोजरों से मलबा हटाकर सात लोगों की जान बचा ली गई।


ये भी पढ़ें -  UP Weather: भीषण गर्मी का कहर, ताज पर बेहोश होकर गिरे चार पर्यटक; मौसम विभाग ने दी ये चेतावनी


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Moaning sounds were coming from debris people were trapped between counter and fridge
मलबे में दबे लोगों को निकालते लोग - फोटो : अमर उजाला
आवास विकास में पांच दुकानें ढहीं, दो भाइयों की मौत 
आगरा में आवास विकास कॉलोनी के सेक्टर-7 में पुलिस चौकी के पास शनिवार शाम बड़ा हादसा हुआ। दो दुकानों के बीच की दीवार हटाने के दौरान पांच दुकानें छत सहित ढह गईं। दुकान मालिकों समेत नौ लोग मलबे में दब गए। तीन घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन में पुलिस और स्थानीय लोगों ने मलबे से घायलों को निकाला। हादसे में दो भाइयों किशनचंद उपाध्याय और विष्णु उपाध्याय की मौत हो गई। सात घायल हैं। 


ये भी पढ़ें -  UP: दो बहनों से बीच बजार में मनचलों ने की ऐसी हरकत, लोगों ने ऐसे सिखाया सबक...फिर पुलिस को सौंप दिए


 
विज्ञापन
Moaning sounds were coming from debris people were trapped between counter and fridge
मलबे में दबे लोगों को निकालते हुए लोग - फोटो : अमर उजाला
पहले भी गिरी थी शराब की दुकान
आवास विकास कॉलोनी में एक साल पहले सेक्टर-12 स्थित शराब की दुकान भरभराकर गिर गई थी। तब हादसा बारिश की वजह से हुआ था। गनीमत थी कि वहां किसी की जान नहीं गई थी।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed