फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Such a comment on Brahmins blood boiled anger against SP leader police stopped the bulldozer

UP: ब्राह्मणों पर ऐसी टिप्पणी...खौल उठा खून, सपा नेता के खिलाफ आक्रोश, पुलिस ने रुकवाया बुलडोजर

Thu, 24 Apr 2025 02:28 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 24 Apr 2025 02:28 PM IST
सार

ब्राह्मण समाज पर सपा नेता द्वारा की गई टिप्पणी से आक्रोश फैल गया है। इस मामले में सपा नेता के खिलाफ ब्राह्मण समाज ने मोर्चा खोल दिया है। 
 

विज्ञापन
Such a comment on Brahmins blood boiled anger against SP leader police stopped the bulldozer
ब्राह्मण समाज का आक्रोश - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के बरहन में सपा नेता अशोक यादव की ओर से फेसबुक एकाउंट पर की गई पोस्ट के बाद ब्राह्मण समाज का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। ब्राह्मण समाज के लोगों ने बुधवार शाम पांच बजे अशोक यादव के घर का घेराव करने की घोषणा कर दी। इस पर माहाैल खराब होने की आशंका के चलते एत्मादपुर सर्किल पर पुलिस बल पहुंच गया। घेराव करने जा रहे काफिले को पुलिस ने डंपर और बुलडोजर लगाकर राेक दिया। इससे आगरा-जलेसर मार्ग करीब एक घंटे तक बाधित हो गया। बाद में 24 घंटे में गिरफ्तारी के आश्वासन पर ही लोग माने।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  Weather Alert: यूपी में आसमान से बरस रही आग, 42 डिग्री के ऊपर पहुंचा आगरा में पारा; लू का यलो अलर्ट जारी
विज्ञापन



 

लोगों का आरोप था कि जमाल नगर भेंस निवासी सपा नेता ने फेसबुक एकाउंट पर ब्राह्मण पर अशोभनीय टिप्पणी की है। इसके लिए बुधवार को थाने में केस भी दर्ज कराया गया है। अशोभनीय टिप्पणी से नाराज ब्राह्मण समाज के लोगों ने बुधवार को सपा नेता के घर का घेराव करने की घोषणा कर दी। इस सूचना पर पुलिस बल भी एत्मादुपर सर्किल पर पहुंच गया और आंवलखेड़ा से जा रहे काफिले को रोक लिया। ब्राह्मण समाज के साथ क्षत्रिय समाज भी एकजुट दिखाई दिया। भीड़ और गाड़ियों का काफिला अधिक होने के चलते आगरा जलेसर मार्ग करीब आधा घंटे तक बाधित रहा। पुलिस के रोके जाने पर लोगों ने 24 घंटे के अंदर गिरफ्तारी की मांग की। एसीपी पियूष कांत राय के आश्वासन देने पर लोग मान गए।

ये भी पढ़ें -  UP: गैर के प्यार में अंधी पत्नी...36 टुकड़ों में काटकर नीले ड्रम में भर दूंगी, धमकी के बाद दहशत में है पति

 
विज्ञापन

ब्राह्मण समाज पर टिप्पणी पर केस दर्ज
 ब्राह्मण समाज पर टिप्पणी करने के मामले में थाना बरहन में सपा नेता के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। आंवलखेड़ा निवासी भूपेंद्र भारद्वाज ने बुधवार को दर्ज कराए केस में आरोप लगाया कि जमाल नगर भैंस निवासी सपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष अशाेक यादव ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर विवादित टिप्पणी की है। आरोप है कि आरएसएस प्रमुख के जातिवाद मिटाने वाले बयान को तूल देते हुए ब्राह्मण समाज पर टिप्पणी की थी। इधर सपा नेता अशोक यादव का कहना है कि उन्होंने अपनी तरफ से कोई अभद्र टिप्पणी नहीं की है। सोशल मीडिया पर किसी अन्य व्यक्ति की पोस्ट को शेयर कर प्रश्नवाचक चिह्न लगाया था।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed