Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Subsidy of Rs. 80 thousand on purchase of two cows heavy fine will be imposed if animals left on roads

UP News: दो गाय खरीद पर 80 हजार की सब्सिडी, सड़कों पर पशुओं को छोड़ा तो लगेगा तगड़ा जुर्माना; जानें नियम

Sun, 10 Nov 2024 12:12 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 10 Nov 2024 12:12 PM IST
सार

मथुरा आए पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि दो गाय की खरीद पर सरकार 80 हजार रुपये की सब्सिडी दे रही है। वहीं उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि यदि कोई दूध निकालने के बाद गायों को खुला छोड़ता है, तो उस पर जुर्माना लगाया जाए। 

 

विज्ञापन
Subsidy of Rs. 80 thousand on purchase of two cows heavy fine will be imposed if animals left on roads
देसी गाय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के पशुधन, दुग्ध विकास और राजनीतिक पेंशन मंत्री धर्मपाल सिंह ने पशु संरक्षण और पशुपालन को लेकर विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की। कार्यों की समीक्षा के बाद उन्होंने आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने दूध निकालकर गायों को खुले में छोड़ने वाले पशुपालकों पर जुर्माना लगाने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन


शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में मंत्री ने कहा कि जिले में निर्माणाधीन वृहद केंद्रों को निर्धारित मानक व गुणवत्ता के साथ-साथ समय से कार्य पूर्ण कराकर निराश्रित गोवंश को संरक्षित किया जाए। साथ ही निर्धारित मानक के अनुसार, चारा-पानी, भूसा, शेड व चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए। गोवंश का संरक्षण करना सरकार की प्राथमिकता है। ऐसे में सेवादारों को समय से मानदेय भुगतान होना चाहिए। उन्होंने जिले में दुग्ध उत्पादन में वृद्धि के लिए नस्ल सुधार पर भी जोर दिया। साथ ही उन्होंने जिले के प्रमुख स्थानों पर मिल्क पार्लर खुलवाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


ये भी  पढ़ें -  UP: पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह का सपा पर निशाना, बोले- अब गाय नहीं, कसाई कांपते हैं...
विज्ञापन
विज्ञापन



 
Trending Videos

देसी गायों की नस्ल सुधार पर सरकार निशुल्क दे रही सीमन
मंत्री ने कहा पशुपालक गाय का दूध निकालकर खुले में छोड़ देते हैं, यह गलत बात है। ऐसे लोगों को चिन्हित कर जुर्माना लगाया जाएगा। साथ ही बोले, किसान देसी गाय इसलिए छोड़ देता है क्योंकि वह दूध कम देती है। सरकार इसकी नस्ल सुधार पर काम कर रही है। इसके लिए थारपार, गंगातीरी अन्य गायों का सीमन निशुलक दिया जा रहा है।

ये भी  पढ़ें -  देव दिवाली 2024 : मथुरा के 25 घाटों पर जलाए जाएंगे एक लाख दीये, शुरू हुईं तैयारियां

 

जिले में 25 हजार से ज्यादा संरक्षित हैं गोवंशीय पशु
विभागीय अधिकारी सीवीओ डॉ. विपिन गर्ग ने बताया कि जिले में 7 वृहद गोआश्रय स्थल व 59 अस्थायी गोआश्रय स्थल संचालित हैं, जिसमें 25129 गोवंश संरक्षित हैं। जनपद में निराश्रित गोवंश को संरक्षित करने के उद्देश्य से संचालित किए गए अभियान के दौरान लगभग 5000 गोवंश को संरक्षित किया गया है। वहीं प्रदेश भर में करीब 12 लाख गाय संरक्षित हैं। इनकी सेवा के लिए प्रत्येक दिन सरकार करीब 8 करोड़ रुपये खर्च करती है। साथ ही एक करोड़ 80 लाख से वृहद गोशालाओं का भी निर्माण हो रहा है।

ये भी  पढ़ें -   UP: युवक की बीमारी से मौत के बाद घरवालों की काली करतूत...पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चला ऐसा सच, पुलिस भी हैरान

 

अंतरराज्यीय दो गाय खरीद पर सरकार देगी 80 हजार की सब्सिडी
मंत्री धर्मपाल सिंह ने बताया है कि पशुपालकों को सरकार स्वदेशी नस्ल (साहीवाल, हरियाणा, थारपारकर, गिर) की दो गायों को खरीदने पर 80 हजार रुपये तक की सब्सिडी दे रही है। योगी सरकार ने अंतरराज्यीय एक यूनिट (दो गाय) की लागत दो लाख रुपये तय की है। इसमें पशुपालकों को डीवीटी के माध्यम सब्सिडी का पैसा दिया जाएगा। विभागीय अधिकारियों को उन्होंने ज्यादा से ज्यादा पत्रों को लाभान्वित करने को कहा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed