{"_id":"673053a7f6faa743150b17c0","slug":"dev-diwali-2024-one-lakh-lamps-will-be-lit-at-25-ghats-of-mathura-2024-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"देव दिवाली 2024 : मथुरा के 25 घाटों पर जलाए जाएंगे एक लाख दीये, शुरू हुईं तैयारियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देव दिवाली 2024 : मथुरा के 25 घाटों पर जलाए जाएंगे एक लाख दीये, शुरू हुईं तैयारियां
Sun, 10 Nov 2024 12:03 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sun, 10 Nov 2024 12:03 PM IST
सार
मथुरा में देव दिवाली पर यमुना के 25 घाट एक लाख दियों की रोशनी से जगमगाएंगे। इसके लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। स्वयंसेवी संस्था और स्कूल के बच्चों की भी इस आयोजन में सहभागिता रहेगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मथुरा में यमुना के 25 घाटों पर देव दिवाली 15 नवंबर को मनाई जाएगी। इसमें घाटों पर एक लाख दीये जलाए जाएंगे। इसमें नगर निगम द्वारा स्वयंसेवी संस्था और विभिन्न शिक्षण संस्थाओं के विद्यार्थियों का सहयोग लिया जाएगा। नगर निगम ने घाटों पर सफाई के लिए सौ से अधिक सफाई कर्मियों को लगाया गया है।
नगर में देव दिवाली के लिए कृष्ण गंगा घाट, गऊघाट, कंसकिला घाट, बैकुंड घाट, स्वामी घाट, भोला घाट, सूरज घाट, मणिकर्णिका घाट, असकुंडा घाट, बल्लभ घाट, विश्राम घाट, राजा घाट, सतीबुर्ज घाट, प्रयाग घाट, श्रृंगारघाट, श्याम घाट, राम घाट, दाऊजी घाट, दंडी घाट, बंगाली घाट, तिलोई घाट, ध्रुव घाटों की सफाई एवं दीनदान की तैयारी शुरू हो गई हैं। जिला प्रशासन ने घाटों पर एक लाख दीयों से होने वाले दीपदान में सामाजिक संस्थाओं को जिम्मेदारी दी है। इसके अलावा स्कूलों और कालेजों के 500 से अधिक विद्यार्थियों का भी सहयोग लिया जाएगा।
नगर आयुक्त शशांक चौधरी ने बताया कि देव दिवाली भव्यता के साथ मनाई जाएगी। नगर निगम द्वारा घाटों की सफाई की व्यवस्था सभी घाटों पर सौ से अधिक सफाईकर्मी को सफाई व्यवस्थाओं का जिम्मा सौंपा गया है।