फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   UP Minister Dharampal Singh targeted SP said Now there are no cows butchers tremble

UP: पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह का सपा पर निशाना, बोले- अब गाय नहीं, कसाई कांपते हैं...

Sun, 10 Nov 2024 10:43 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 10 Nov 2024 10:43 AM IST
सार

मथुरा आए पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने समाजवादी पार्टी पर जुबानी हमला किया। उन्होंने कहा कि पूर्व की सरकार में गाय कसाइयों को देखकर कांपती थीं, अब कसाई कांपते हैं।
 

विज्ञापन
UP Minister Dharampal Singh targeted SP said Now there are no cows butchers tremble
धर्मपाल सिंह - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मथुरा में पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि पूर्व की सरकार में कसाई को देखकर गाय कांपती थीं, अब योगी सरकार में गाय को देखकर कसाई कांपते हैं। उन्होंने शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता में यह बात कही।
विज्ञापन




गो-संरक्षण पर किया जा रहा काम
योगी सरकार में पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह शनिवार को मथुरा पहुंचे। इस दौरान मंत्री ने कहा कि योगी सरकार में गो-संरक्षण पर काम किया जा रहा है। पशुधन संरक्षण के लिए ही नहीं बल्कि प्रदेश की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती दी जा रही है। बोले, सीएम योगी गोभक्त हैं। वो गाय संरक्षण का काम करते हैं जबकि पूर्व सीएम अखिलेश को गाय की चिंता नहीं थी न ही उन्हें किसान की चिंता थी। उन्हें तो कसाई की चिंता थी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: नौकरी या अस्मत...दो राहे पर खड़ी महिला कर्मचारी, फिर उठाया ऐसा कदम; उड़े फैक्टरी मालिक के होश
विज्ञापन
विज्ञापन



गो-पूजन किया
उन्होंने कहा कि सपा सरकार में कसाई को देखकर गाय कांपती थीं, वहीं अब योगी सरकार में गाय को देखकर कसाई कांपते हैं। उन्हें अपनी सरकार में किए गए काम याद रखने चाहिए। इसके अलावा उन्होंने गो-संरक्षण को लेकर सरकार द्वारा चलाई जा रहीं विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी। इससे पहले उन्होंने गोपाष्टमी पर वृंदावन में गो-धाम ट्रस्ट में गो-पूजन किया। इसके बाद कलेक्ट्रेट सभागार में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की, जिसमें अधिकारियों को सरकार की प्राथमिकता पर जोर दिया।


निराश्रित गोवंश को लेकर बेहद गंभीर हैं सीएम योगी
उन्होंने कहा कि सीएम योगी प्रदेश में निराश्रित गोवंश को लेकर बेहद गंभीर हैं। निराश्रित गोवंश खेत, सड़क और शहर में नहीं दिखने चाहिए। सभी अधिकारी इस पर काम करें और गंभीरता से लें। सभी विभाग मिलकर काम करेंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed