{"_id":"6ac01993567deb159703b4fd","slug":"subhant-and-sapna-top-the-5km-cross-country-race-agra-news-c-365-1-sagr1044-110154-2026-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: पांच किमी. क्रॉस कंट्री में सुभांत और सपना अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: पांच किमी. क्रॉस कंट्री में सुभांत और सपना अव्वल
Sat, 03 Oct 2026 02:22 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sat, 03 Oct 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
क्रॉस कंटी दौड़ के विजेता
आगरा। गांधी जयंती पर एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेल निदेशालय, उत्तर प्रदेश एवं जिला प्रशासन ने पांच किलोमीटर क्रॉस कंट्री दौड़ का आयोजन किया। बालक वर्ग में सुभांत राजपूत और बालिका वर्ग में सपना ने पहला स्थान प्राप्त किया। विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।
क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी संजय शर्मा ने खिलाड़ियों को झंडी दिखाकर दौड़ रवाना की। स्टेडियम से शुरू हुई दौड़ आयुक्त निवास, नंद चौक, एमजी रोड होते हुए प्रधान डाकघर चौराहे से सदर बाजार और फिर स्टेडियम के मुख्य द्वार पर पहुंचकर समाप्त हुई। बालक वर्ग में निशांत ठाकुर द्वितीय, विष्णु तृतीय रहे। विजय सिंह ने चौथा, कुलदीप ने पांचवां और प्रिंस ने छठा स्थान हासिल किया। बालिका वर्ग में सानिया द्वितीय और भावना तृतीय रहीं। उपासना चौथे, कोमल पांचवें और सोनम छठे स्थान पर रहीं।
आयोजन में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण भी किया गया। मुख्य अतिथि भाजपा महानगर महामंत्री महेश चंद्र शर्मा ने विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए। राजेश यादव, विजय लक्ष्मी सिंह, हरदीप सिंह, अनुज कपूर, मनीष वर्मा, योगेश वर्मा, कल्पना चौधरी, विनय कुमार, पुष्पेंद्र सिंह, साहिल कुमार, रघुनाथ यादव, दक्ष गौतम आदि का भी आयोजन में सहयोग रहा।