फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Students will not be worried, solution will be available from the portal

Agra News: विद्यार्थी नहीं होंगे परेशान, पोर्टल से मिलेगा समाधान

Fri, 12 Jan 2024 01:21 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 12 Jan 2024 01:21 AM IST
विज्ञापन
Students will not be worried, solution will be available from the portal
कासगंज। यूपी बोर्ड ने विद्यार्थियों को अपनी समस्याओं के निस्तारण के लिए दौड नहीं लगानी पड़ेगी। बोर्ड ने समाधान पोर्टल चालू किया है। बोर्ड से संबंधित समस्याओं का समाधान इस पोर्टल के माध्यम से हो सकेगा। इसके लिए विद्यार्थियों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। जिले में यूपी बोर्ड से संचालित 170 विद्यालय हैं। प्रतिवर्ष 40 हजार से अधिक छात्र-छात्राएं बोर्ड परीक्षा में शामिल होते हैं। इन परीक्षार्थियों के अंक पत्र, प्रमाण पत्र में गलती नहीं आए इसके लिए बोर्ड की ओर से काफी सावधानी बरती जाती है। स्कूलों से जमा की जाने वाली नामावली में संशोधन का मौका दिया जाता है। इसके बाद भी गलतियां सामने आती है। इसके साथ ही मूल प्रमाणपत्र खोने पर भी उनको दिक्कत होती है। स्कूल, कॉलेज से लेकर बोर्ड कार्यालय तक के चक्कर लगाने पड़ते थे। समय और पैसे दोनों की बर्बादी होती है, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। अब पोर्टल के माध्यम से ही समस्या का निदान हो सकेगा।
विज्ञापन

इन समस्याओं का होगा निदान :
मूल प्रमाण पत्र, डुप्लीकेट प्रमाण पत्र, मूल अंकपत्र, डुप्लीकेट अंकपत्र, संशोधित प्रमाण पत्र, संशोधित अंकपत्र, निरस्त परीक्षाफल, रोके गए परीक्षाफल, अपूर्ण/त्रुटिपूर्ण परीक्षाफल, बोर्ड की वेबसाइट पर परीक्षा फल अपडेट करना, माइग्रेशन प्रमाण पत्र समेत 13 समस्याओं का निराकरण किया जाएगा। साथ ही इन सभी कामों के लिए 15 दिन का समय भी निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed