फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Students standing at the school gate waiting for Guruji

Agra News: गुरुजी के इंतजार में विद्यालय के गेट पर खड़े रहे विद्यार्थी

Sat, 21 Sep 2024 11:50 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 21 Sep 2024 11:50 PM IST
विज्ञापन
Students standing at the school gate waiting for Guruji
अमांपुर(कासगंज)। क्षेत्र में परिषदीय स्कूलों का हाल-बेहाल है। समय से विद्यालय नहीं खुलते। बच्चों को शिक्षकों को आने का इंतजार करना पड़ता है। शनिवार को क्षेत्र के कई स्कूल सुबह निर्धारित समय पर नहीं खुले। बच्चे स्कूल के गेट पर गुरुजी के आने का इंतजार करते रहे। करीब एक घंटा विलंब से शिक्षक पहुंचे तब विद्यार्थियों को विद्यालय में प्रवेश मिला। परिषदीय स्कूलों के खुलने का समय सुबह आठ बजे है। बच्चे तो अपने समय पर स्कूल आ जाते हैं, लेकिन शिक्षक अपनी मर्जी से ही स्कूल पहुंचते हैं। शनिवार को कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय सुबह नौ बजे के बाद स्कूल खुला। एक घंटे तक बच्चे स्कूल के गेट पर खड़े होकर शिक्षकों का इंतजार करते रहे। ग्रामीणों का कहना था कि रोजाना स्कूल देर से खुलता है। शिक्षकों की मनमानी से स्कूल आने वाले बच्चे स्कूल के बाहर खड़े रहने को मजबूर थे। शिक्षक बच्चों की पढ़ाई को लेकर गंभीर नहीं हैं। प्राथमिक विद्यालय हरथरा, पूर्व माध्यमिक विद्यालय जायघा व प्राथमिक विद्यालय कमालपुर में स्कूली बच्चे इधर-उधर घूमते हुए अपने शिक्षकों के विद्यालय आने का इंतजार करते नजर आए। बच्चों से पूछने पर बच्चों ने बताया कि अभी नहीं आए, कुछ देर बाद आ जाएंगे। खंड शिक्षा अधिकारी राजेश चौधरी ने बताया कि समय से स्कूल नहीं खुलने की जांच की जाएगी। जांच में मामला सही पाए जाने पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed