फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Students sitting plan failed in Agra university semester examination

DBRAU Exam: परीक्षा में सिटिंग प्लान फेल, सटकर बैठ रहे परीक्षार्थी, ज्यादातर केंद्रों में यही हाल

Wed, 07 Sep 2022 10:27 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 07 Sep 2022 10:27 AM IST
सार

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की सेमेस्टर परीक्षाओं में गड़बड़ी रुक नहीं रहीं। कहीं नकल के मामले सामने आ रहे हैं तो कहीं सिटिंग प्लान ही गड़बड़ा गया है। परीक्षार्थी एक-दूसरे से सटकर बैठकर परीक्षा देते दिखे। 

विज्ञापन
Students sitting plan failed in Agra university semester examination
परीक्षा केंद्र के कक्ष में सटकर बैठे परीक्षार्थी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की सेमेस्टर परीक्षा में सिटिंग प्लान गड़बड़ा गया है। सीसीटीवी फुटेज में विद्यार्थी सटकर बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं। इनमें तय दूरी का पालन नहीं कराया गया। इसकी रिपोर्ट विश्वविद्यालय प्रशासन को भेजी गई है।

विज्ञापन

 
विश्वविद्यालय के नियंत्रण कक्ष के प्रभारी डॉ. मनुप्रताप सिंह ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे से परीक्षा केंद्रों की निगरानी की जा रही है। इनमें 29, 30 अगस्त की परीक्षा में बेंच पर सटकर विद्यार्थी दिखे। एक-दूसरे की कांपी में झांकते हुए भी दिखे हैं। एक-दो केंद्रों के कक्ष भी छोटे हैं और उनमें बेंच में भी दूरी नहीं बरती है। इनकी रिपोर्ट बनाकर विश्वविद्यालय प्रशासन को भी दे दी है। 
विज्ञापन


परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओमप्रकाश का कहना है कि परीक्षा में जिन केंद्रों पर सिटिंग प्लान में गड़बड़ी थी, उन पर भी पर्यवेक्षक बनाए है और सचल दल भेजे गए। सिटिंग प्लान दुरुस्त कराते हुए हिदायत भी दी है। इसका आकलन करने के लिए फिर से केंद्रों पर सचल दल भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

नकल कराने वालों पर नहीं एफआईआर

सेमेस्टर परीक्षा में नकल और गड़बड़ी वाले विद्यालयों पर एफआइआर दर्ज नहीं कराई है, इसके लिए उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय को कुलपति और कुलसचिव को निर्देशित भी किया था। दरअसल, परीक्षाओं में सामूहिक नकल और पंगत में बैठाकर परीक्षाएं कराने की रिपोर्ट के बाद उच्च शिक्षा मंत्री से इसे संज्ञान में लिया था। परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओमप्रकाश का कहना है कि जिन केंद्रों में नकल की रिपोर्ट आई है। उनकी जांच कराने के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

नकल के मामले की जांच करेगी समिति 

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय प्रशासन ने मथुरा फालोन के एसबीएस कॉलेज में नकल कराने के मामले की जांच के लिए समिति बनाई है। नियंत्रण कक्ष प्रभारी और पर्यवेक्षक ने इस केंद्र में नकल और गड़बड़ी की शिकायत विश्वविद्यालय प्रशासन से की थी। 

परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि पर्यवेक्षक और नियंत्रण कक्ष से गोपनीय रिपोर्ट में नकल और गड़बड़ी की शिकायत थी। इस मामले की जांच के लिए केएमआई के निदेशक प्रो. यूसी शर्मा और गृह विज्ञान संस्थान की प्रो. अर्चना सिंह को जिम्मेदारी दी है। रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई तय की जाएगी। रिपोर्ट के आधार पर इस केंद्र पर पर्यवेक्षक की निगरानी में परीक्षा कराई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed