{"_id":"67d1c7e5d7e0a6d7c003a3da","slug":"students-played-holi-as-soon-as-the-exams-were-over-mainpuri-news-c-174-1-mt11005-133603-2025-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: परीक्षा खत्म होते ही विद्यार्थियों ने खेली होली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: परीक्षा खत्म होते ही विद्यार्थियों ने खेली होली
Wed, 12 Mar 2025 11:14 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Wed, 12 Mar 2025 11:14 PM IST
विज्ञापन
स्कूल की छुट्टी होने के बाद ई-रिक्शा में सवार बच्चे एक-दूसरे को गुलाल-रंग लगाते हुए। संवाद
मैनपुरी। 24 फरवरी से शुरू हुई यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 12 मार्च को समाप्त हो गईं। अंतिम दिन अंग्रेजी की परीक्षा हुई। जिल में 17 दिन तक चली परीक्षाएं शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुईं। इस बार की परीक्षा में जिले में कहीं भी किसी प्रकार की अनियमितता नहीं हुई। परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न होने पर जिला विद्यालय निरीक्षक और सह जिला विद्यालय निरीक्षक ने परीक्षा में लगे सभी अधिकारियों, प्रधानाचार्यों और शिक्षकों को बधाई दी।
अंतिम दिन बुधवार को दूसरी पाली में इंटरमीडिएट अंग्रेजी की परीक्षा थी। परीक्षा के दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक सतीश कुमार ने सुल्तानगंज विकास खंड के आर्यपुर खेड़ा क्षेत्र के, सह जिला विद्यालय निरीक्षक रघुराज सिंह पाल ने एलाऊ और भाेगांव क्षेत्र के केंद्रों का निरीक्षण किया। जबकि शासन से नामित जनपदीय पर्यवेक्षक/संयुक्त निदेशक राजकुमार यादव ने प्रधानाचार्य सुलक्षणा शर्मा के साथ बरनाहल-गाेटपुर और उसके आसपास क्षेत्र के केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण में परीक्षा शांतिपूर्ण संचालित हाेती पाई गई। काेई भी अनुचित साधन का प्रयाेग करते हुए नहीं पाया गया। परीक्षा देकर बारह निकले छात्र-छात्राएं प्रसन्न नजर आएं। छात्र-छात्राओं ने परीक्षा केंद्र के बाहर निकलने के बाद एक दूसरे से होली भी खेली।
हाईस्कूल उर्दू की परीक्षा में उपस्थित हुए 66 परीक्षार्थी
बुधवार को प्रथम पाली में हाईस्कूल उर्दू विषय की परीक्षा जिले के 16 केंद्रों पर आयोजित हुई। परीक्षा के दौरान पंजीकृत 69 परीक्षार्थियों में से 66 परीक्षार्थी उपस्थित हुए जबकि तीन परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।