फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Students organized a public awareness rally against drug abuse.

Agra News: नशामुक्ति के लिए छात्रों ने निकाली जनजागरूकता रैली

Tue, 01 Sep 2026 01:06 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
Students organized a public awareness rally against drug abuse.
फतेहाबाद। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय फतेहाबाद में सोमवार को नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत अभियान के तहत जनजागरूकता रैली निकाली गई। प्रशासनिक प्राचार्य डॉ. चंद्रपाल के मार्गदर्शन में नोडल प्रभारी डॉ. आशुतोष कुमार के नेतृत्व में आयोजित रैली में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
विज्ञापन

रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने आसपास के क्षेत्र में लोगों को नशे से दूर रहने और नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए जागरूक किया। विद्यार्थियों ने नशे के दुष्प्रभावों के प्रति लोगों को सचेत करते हुए नशामुक्त भारत का संदेश दिया। इसके बाद महाविद्यालय में नशामुक्त भारत अभियान के अंतर्गत अगस्त माह में आयोजित भाषण, निबंध एवं पोस्टर प्रतियोगिताओं के विजेता छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र और पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। इस दौरान प्रो. अरुणा त्रिपाठी, तेजेंद्र सिंह यादव, डॉ. धनवंती चंचल, डॉ. नेत्रपाल सिंह, डॉ. आलोक कटारा, डॉ. वेदप्रकाश सिंह, डॉ. प्रियंका, डॉ. वंदना शर्मा, डॉ. राजधारी यादव सहित महाविद्यालय के प्राध्यापक, कर्मचारी और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed