फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Students busy preparing for pre board exam before board.

Agra News: बोर्ड से पहले प्री बोर्ड परीक्षा की तैयारी में जुटे विद्यार्थी

Wed, 11 Dec 2024 12:21 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 11 Dec 2024 12:21 AM IST
विज्ञापन
Students busy preparing for pre board exam before board.
कासगंज। यूपी बोर्ड परीक्षाओं से पूर्व विद्यार्थियों ने प्री बोर्ड परीक्षा की तैयारियां शुरू कर दी हैं। शिक्षक भी विद्यार्थियों को प्री बोर्ड की तैयारी कराने में जुटे हुए हैं। डीआईओएस ने भी सभी प्रधानाचार्याें को समय से पूरा कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

जिले में बोर्ड परीक्षाओं को संपन्न कराने के लिए 59 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं। 24 फरवरी से 12 मार्च तक हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाएं संचालित होगी। इससे पूर्व विद्यालयों में प्री बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी शुरू हो गई है। शिक्षकों द्वारा विद्यार्थियों से महत्वपूर्ण प्रश्नों को परीक्षा के हिसाब से समय सीमा निर्धारित कर हल करवाया जा रहा है। कमजोर विद्यार्थियों के लिए अतिरिक्त कक्षाएं लगाई जा रही हैं। विद्यार्थियों को रिवीजन कराया जा रहा है। ताकि वह प्री बोर्ड परीक्षा में बेहतर अंक प्राप्त कर सकें और फिर बोर्ड परीक्षाओं की अच्छे से तैयारी हो सके।
विज्ञापन


छात्रों से बात:
- बोर्ड परीक्षा से पहले प्री बोर्ड परीक्षा होनी है। इसकी तैयारी कर रहे हैं। शिक्षक हमें महत्वपूर्ण प्रश्नों की तैयारी करा रहे हैं। हम भी घर पर पाठ्यक्रम का रिवीजन कर रहे हैं। - हर्ष राठौर, कक्षा 12
विज्ञापन
विज्ञापन


- प्री बोर्ड की तैयारी सभी विद्यार्थियों ने शुरू कर दी है। रिवीजन करने के साथ जो भी समझ में नहीं आ रहा है, उसे शिक्षकों से पूछ रहे हैं। ताकि कहीं कोई कमी न रह जाए। - ब्रजेश, कक्षा 10




- छात्र-छात्राओं का प्री बोर्ड की तैयारी कराई जा रही है। उन्हें रिवीजन कराया जा रहा है। ताकि वह अपने पाठों को भली भांति समझ सकें। - मेजर आलोक दुबे, शिक्षक



- कमजोर विद्यार्थियों की अतिरिक्त कक्षाएं संचालित की जा रही हैं। महत्वपूर्ण सवालों को बार-बार हल कराया जा रहा है। ताकि उन्हें प्रश्न समझने में दिक्कत न हो। - थान सिंह, शिक्षक
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed