फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   students block agra delhi highway in mathura

विश्वविद्यालय के छात्र की मौत के बाद आक्रोश, आगरा-दिल्ली हाईवे जाम, हंगामा

Fri, 16 Nov 2018 12:29 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Updated Fri, 16 Nov 2018 12:29 PM IST
विज्ञापन
students block agra delhi highway in mathura
छात्रों ने लगाया जाम - फोटो : अमर उजाला

मथुरा में संस्कृति यूनिवर्सिटी के छात्र की मौत पर शुक्रवार की सुबह को बवाल हो गया। गुस्साए छात्रों ने साथी की मौत को हत्या बताते हुए विश्वविद्यालय के बाहर आगरा-दिल्ली हाईवे पर जाम लगा दिया। पुलिस से भिड़ गए। 

विज्ञापन


पुलिस और अफसरों पर पत्थर फेंके गए। जब पुलिस ने लाठियां भांजकर छात्रों को खदेड़ा तो विश्वविद्यालय में तोड़फोड़ कर डाली। कैंपस के गेट पर खड़ी गाड़ियों के शीशे तोड़ डाले। इस मामले में 73 छात्रों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया गया है।
विज्ञापन

 
संस्कृति विश्वविद्यालय के फैशन डिजाइनिंग के छात्र एटा के सहजुआ गांव निवासी प्रियांशु तिवारी (22) का शव गुरुवार को यूनिवर्सिटी के पास रेलवे लाइन पर पड़ा मिला था। पुलिस ने इसे हादसा बताया और पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार वालों को सौंप दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

छात्र की हत्या कर शव फेंकने का आरोप

शुक्रवार को जब छात्रों को इसकी जानकारी लगी तो भड़क गए। सुबह को करीब सवा नौ बजे आगरा-दिल्ली हाईवे पर आ गए और जाम लगा दिया। छात्रों का कहना था कि प्रियांशु की हत्या की गई है और पुलिस हादसा बता रहा है। उसके शरीर पर चोटों के निशान हैं। 

छात्र इस मामले में जांच की मांग कर रहे थे। जाम की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और छात्रों को समझाने की कोशिश की। मगर छात्र बड़े अधिकारी को बुलाने पर अड़ गए। बाद में एसडीएम और सीओ भी पहुंच गए। 

जब पुलिस ने जाम खुलवाने को सख्ती की तो छात्रों ने पथराव शुरू कर दिया। पुलिस और प्रशासनिक अफसरों के भी पत्थर लगे हैं। बवाल बढ़ने पर पुलिस ने छात्रों पर लाठियां भांजनी शुरू कर दीं। छात्रों को यूनिवर्सिटी के भीतर तक दौड़ा दिया। गुस्साए छात्रों ने यूनिवर्सिटी में तोड़फोड़ शुरू कर दी।

पांच गाड़ियों के शीशे तोड़ डाले। हालात बिगड़ते देख कई थानों की फोर्स को बुला लिया गया। संस्कृति यूनिवर्सिटी प्रशासन ने भी छात्रों को समझा बुझाकर शांत किया। इस मामले में 23 नामजद और 50 अज्ञात छात्रों के खिलाफ मुकदमा छाता कोतवाली में दर्ज कर लिया गया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed