फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   student wrote guru vandana on answer sheet of university exam

विवि परीक्षा: छात्र ने उत्तर की जगह कॉपी में लिखी गुरु वंदना, जिसे पढ़कर छूट जाएगी हंसी

Fri, 18 May 2018 09:32 AM IST
न्यूड डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूड डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Fri, 18 May 2018 09:32 AM IST
विज्ञापन
student wrote guru vandana on answer sheet of university exam
छात्र ने लिखी गुरु वंदना - फोटो : अमर उजाला
यूपी बोर्ड परीक्षा की कापियों के मूल्यांकन के दौरान विषय से इतर बातें, अंक बढ़ाने के लिए प्रार्थना यहां तक कि नोट भी रखे मिले थे। अब ऐसा ही कुछ विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षा की कापियों में देखने को मिल रहा है। 
विज्ञापन


आगरा के डॉ. भीमराव अंबडेकर विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षाओं में स्टूडेंट्स ने विषय अलग बातें लिखी हैं। उत्तर पुस्तिकाओं पर लिखी बातें पढ़कर टीचर्स की हंसी छूट रही है। वो हैरान भी हैं। 
विज्ञापन


एक परीक्षार्थी ने परीक्षक को प्रभावित करने के लिए गुरु वंदना ही लिख डाली है। इसका शीर्षक ‘गुरुदेव प्रणाम आपकी चरणों में’ है। कुछ परीक्षार्थियों ने अपनी गरीबी की कहानी लिखी है और परीक्षक से पास करने की प्रार्थना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

student wrote guru vandana on answer sheet of university exam
छात्र ने लिखी गुरु वंदना
वहीं परीक्षकों का कहना है कि मूल्यांकन के दौरान ऐसी बातों का उनके ऊपर कोई प्रभाव नहीं पड़ता। परीक्षार्थी जैसे उत्तर लिखता है, उसी के अनुरूप अंक प्रदान किए जाते हैं। 

मूल्यांकन में परीक्षा के दौरान की गई सख्ती और केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने का भी कुछ असर दिख रहा है। बता दें कि विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षा की कापियों का मूल्यांकन कार्य समापन की ओर है। 

विश्वविद्यालय प्रशासन के मुताबिक एक हफ्ते में मूल्यांकन कार्य समाप्त हो जाएगा। पांच लाख से अधिक परीक्षार्थी मुख्य परीक्षा में शामिल हुए थे। 15 जून तक सभी पाठ्यक्रमों का परिणाम जारी करने का लक्ष्य रखा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed