फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Student who went to school found in Etah after 16 hours

Agra News: विद्यालय गया छात्र 16 घंटे बाद एटा में मिला

Wed, 21 Aug 2024 10:59 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 21 Aug 2024 10:59 PM IST
विज्ञापन
Student who went to school found in Etah after 16 hours
वैभव यादव - फोटो : वैभव यादव
मैनपुरी। शहर के आगरा रोड पर संचालित एक विद्यालय का छात्र मंगलवार को गायब हो गया था। 16 घंटे बाद छात्र एटा में मिला है। छात्र के गायब होने से परिवार के लोग परेशान रहे। परिजन का कहना है कि विद्यालय में छात्र पर बकाया फीस जमा करने और ट्यूशन पढ़ने का दबाव बनाया जा रहा था। छात्र परेशान होकर स्कूल न जाकर साइकिल से ही एटा की तरफ चला गया। देर रात छात्र के मिलने के बाद परिवार ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

शहर के ज्योंती रोड निवासी नीरज यादव का पुत्र वैभव यादव शहर के लॉर्ड कृष्णा स्कूल का 11वीं का छात्र है। मंगलवार की सुबह 7 बजे वैभव घर से विद्यालय के लिए निकला था। विद्यालय की छुट्टी होने के बाद जब छात्र घर नहीं पहुंचा तो परिजनों को छात्र की चिंता हुई । विद्यालय में पता किया तो बताया गया कि छात्र विद्यालय में आया ही नहीं है। इसके बाद तो परिवार की चिंताएं और भी बढ़ गई। परिवार के लोगों ने उसकी तलाश शुरू कर दी । देर शाम जब वह कहीं नहीं मिला तो परिवार के लोग कोतवाली पहुंचे। सोशल मीडिया पर भी वैभव के अचानक गायब होने की जानकारी पोस्ट की गई । रात करीब 9:30 बजे वैभव के एटा में होने की जानकारी मिली 11:00 बजे परिजन एटा पहुंचे और बेटे को सुरक्षित देखकर राहत की सांस ली।
विज्ञापन

वैभव के पिता ने बताया कि वैभव पर स्कूल प्रशासन की ओर से तीन महीने की बकाया फीस जमा करने का दबाव बनाया जा रहा था । वहीं उसे ट्यूशन पढ़ने के लिए भी दबाव बनाया जा रहा था । उनके द्वारा फीस कुछ समय में जमा करने की बात विद्यालय प्रशासन से कही गई थी, लेकिन रोज-रोज बनाए जा रहे दबाव के कारण वैभव परेशान हो गया और वह स्कूल न जाकर साइकिल से ही गायब हो गया। नीरज ने बताया कि वैभव मानसिक रूप से इतना परेशान था कि उसने रास्ते में अपने जूते और मोजे भी उतार कर फेंक दिए। एटा में वह साइकिल से रात में अकेला नंगे पैर हाईवे पर एटा जनपद के थाना पिलुआ क्षेत्र के गांव भदवास के पास जा रहा था । तभी वहां एक लड़के ने उससे पूछताछ की। इसके बाद उसे सोशल मीडिया पर डाले गए नंबर से सूचना मिली कि आपका बेटा एटा में पिलुआ थाना क्षेत्र के पास है। रात 11 बजे परिजन एटा पहुंचे, सुरक्षित वैभव को पाकर परिजन ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं मामले में लॉर्ड कृष्णा स्कूल के प्रबंधक डॉ. राकेश गुप्ता ने बताया कि फीस के लिए दबाव का आरोप निराधार है। छात्र के आसपास रहने वाले बच्चों ने बताया कि उसकी पिता से कोई बात हो गई थी। इसी कारण वह नाराज होकर चला गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed