{"_id":"6625e9738d6cbbc4ba019df4","slug":"student-slaps-computer-center-operator-for-sending-obscene-messages-in-agra-2024-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: कंप्यूटर सेंटर संचालक ने भेजे अश्लील मैसेज, छात्रा ने बीच क्लास जड़े थप्पड़; गिड़गिड़ाने लगा आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: कंप्यूटर सेंटर संचालक ने भेजे अश्लील मैसेज, छात्रा ने बीच क्लास जड़े थप्पड़; गिड़गिड़ाने लगा आरोपी
Mon, 22 Apr 2024 10:32 AM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Mon, 22 Apr 2024 10:32 AM IST
सार
कंप्यूटर सेंटर संचालक ने अश्लील मैसेज भेजे। इस पर छात्रा ने उसे बीच क्लास में थप्पड़ जड़े। जमकर हंगामा किया। मामला बढ़ता देख आरोपी गिड़गिड़ाने लगा।
विज्ञापन
Girl Student
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में कंप्यूटर सेंटर के संचालक ने कंप्यूटर कोर्स कर रही छात्रा को अश्लील मैसेज भेज दिए। छात्रा ने अपनी सहेली के साथ सेंटर पर पहुंचकर हंगामा किया। संचालक की पिटाई लगा दी। लोगों ने हंगामे का वीडियो वायरल कर दिया। हालांकि मामले की शिकायत पुलिस से नहीं की गई है।
विज्ञापन
मामला रकाबगंज क्षेत्र के एक कंप्यूटर सेंटर का है। इलाके की एक छात्रा सेंटर पर कोर्स कर रही है। आरोप है कि सेंटर के संचालक ने उसके मोबाइल पर अश्लील संदेश भेजना शुरू कर दिया। छात्रा के विरोध करने पर धमकाने लगा।
विज्ञापन
इस पर छात्रा ने शनिवार को अपनी सहेली और उसके पति के साथ सेंटर पर पहुंचकर संचालक की पिटाई कर दी। इस घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है। इसमें आरोपी माफी मांगता दिखाई दे रहा है। घटना के संबंध में पीड़िता ने कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन