{"_id":"616a5d7f3a90a4186c5659eb","slug":"student-arrested-for-blackmailing-junior-girl-student-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा: रैगिंग से बचाने की कहकर छात्रा का शारीरिक शोषण, रुपये न देने पर फोटो किए वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: रैगिंग से बचाने की कहकर छात्रा का शारीरिक शोषण, रुपये न देने पर फोटो किए वायरल
Sat, 16 Oct 2021 10:39 AM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 16 Oct 2021 10:39 AM IST
सार
आगरा में पुलिस ने जूनियर छात्रा का शारीरिक शोषण और ब्लैकमेल करने के आरोप में एक छात्र को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने छात्रा से दो लाख रुपये मांगे। न देने पर उसके फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के कमला नगर स्थित एक शिक्षण संस्थान के सीनियर छात्र ने जूनियर छात्रा को रैगिंग से बचाने का आश्वासन देकर अपने जाल में फंसा लिया। शादी का वादा कर शारीरिक शोषण करने लगा। मोबाइल से उसके फोटो भी खींच लिए। ब्लैकमेल करके रुपये लेने लगा। दो लाख रुपये की मांग कर रहा था। छात्रा के मना करने पर सोशल मीडिया पर बदनाम कर दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी मनीष को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
थाना छत्ता में पीड़ित युवती ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस को बताया कि कमला नगर क्षेत्र स्थित एक शिक्षण संस्थान में वर्ष 2017 में प्रवेश लिया था। यहां उसकी मुलाकात अपने सीनियर छात्र बापू नगर, नगला छिद्दा निवासी मनीष दिवाकर से हुई। उसने बातचीत करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
मदद करने का दिया था झांसा
आरोपी छात्र ने कहा कि उसकी रैगिंग नहीं होने देगा। पढ़ाई में मदद करता रहेगा। इससे युवती ने उससे नजदीकी बढ़ा दी। बाद में युवक उसे शादी का भी आश्वासन देने लगा। इस दौरान उसके अश्लील फोटो खींच लिए। शारीरिक शोषण करना शुरू कर दिया। फोटो वायरल करने की धमकी देकर रुपये लेने लगा।
विज्ञापन
युवक ने उससे दो लाख रुपये मांगे। उसने रुपये देने से मना कर दिया। इस पर मनीष ने उसके नाम से फेसबुक पर फर्जी आईडी बनाई। इस पर उसके फोटो डाल दिए। पड़ोसी युवक और रिश्तेदारों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भी भेज दी। इससे वो दहशत में आ गई। इस कारण घर से भी निकल पा रही थी।
पुलिस विभाग में डेंगू का प्रकोप: आगरा में दो दिन में दो सिपाहियों की मौत, 25 पुलिसकर्मी बीमार
थाना छत्ता के प्रभारी निरीक्षक शेर सिंह ने बताया कि आरोपी मनीष को जवाहर पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया है। उसके पास से मोबाइल भी बरामद किया है।
पुलिस विभाग में डेंगू का प्रकोप: आगरा में दो दिन में दो सिपाहियों की मौत, 25 पुलिसकर्मी बीमार
थाना छत्ता के प्रभारी निरीक्षक शेर सिंह ने बताया कि आरोपी मनीष को जवाहर पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया है। उसके पास से मोबाइल भी बरामद किया है।