फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Student Akanksha making people aware prevention to Covid in mathura

'अमर उजाला' ने दिखाई राह: कोरोना से बचाव को लेकर लोगों को जागरूक कर रहीं मथुरा की आकांक्षा

Sat, 14 Aug 2021 03:58 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 14 Aug 2021 03:58 PM IST
सार

अमर उजाला के 'बदलाव' अभियान में आकांक्षा ने शीर्ष स्थान प्राप्त किया है। शनिवार को आगरा के सिकंदरा स्थित अमर उजाला कार्यालय पर उन्हें सम्मानित किया गया। 
 

विज्ञापन
Student Akanksha making people aware prevention to Covid in mathura
अमर उजाला ने आकांक्षा को किया सम्मानित - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अखबार सिर्फ आप तक खबर पहुंचाने का माध्यम ही नहीं, जिंदगी भी बदल सकते हैं। कभी प्रेरणा बनकर तो कभी जरूरी जानकारियों के जरिए राह दिखाकर। अमर उजाला की पाठक आकांक्षा शर्मा को अखबार ने इतना प्रभावित किया कि वह खुद जन सरोकार से जुड़े मुद्दों को लेकर जागरूक हुईं, दूसरों को भी सोशल मीडिया पर जागरूक कर रही हैं।   

विज्ञापन


अमर उजाला ने 15 से 30 जुलाई के बीच यह जानने के लिए 'बदलाव' अभियान चलाया कि अखबार हमारी जिंदगी को किस तरह प्रभावित करते हैं। इसमें सैकड़ों लोगों ने अपने अनुभव साझा किए। इनमें मथुरा की आकांक्षा शर्मा ने पहला स्थान प्राप्त किया। शनिवार को आगरा के सिकंदरा स्थित अमर उजाला कार्यालय पर आकांक्षा को सम्मानित किया गया। 
विज्ञापन


12वीं की छात्रा है आकांक्षा
मथुरा के गोपालनगर की रहने वाली आकांक्षा शर्मा 12वीं की छात्रा हैं। उनके पिता का नाम शेखर शर्मा है। अमर उजाला से दिन की शुरुआत करने वाली आकांक्षा को खबरों ने उन्हें इतना प्रभावित किया कि वह सोशल मीडिया इनफ्लूसंर बन गईं। वह अपने यू-ट्यूब चैनल के माध्यम से लोगों को कोरोना से बचाव को लेकर लोगों जागरूक करती हैं। उन्हें टीकाकरण के लिए प्रेरित करती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आकांक्षा ने बताया कि उनके पिता और दादा अमर उजाला अखबार के पाठक हैं। उन्होंने ही उन्हें अखबार पढ़ने के लिए प्रेरित किया। इसके बाद से वह रोजाना अमर उजाला अखबार पढ़ती हैं। जन सरोकार से जुड़ी खबरों को अपने यू-ट्यूब चैनल के माध्यम से लोगों को बताती हैं। आकांक्षा ने अमर उजाला की खबरों की कटिंग से अपना कमरा सजा रखा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed