फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Strike Of Electric Workers 50 Crores Rupees Recovery Due

आगरा: हड़ताल से 50 करोड़ की बिजली बिल वसूली अटकी

Wed, 07 Oct 2020 12:01 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 07 Oct 2020 12:01 PM IST
सार

दक्षिणांचल के 21 जिलों में दो दिन में 50 करोड़ के राजस्व की वसूली होती है। अकेले आगरा में करीब 5 करोड़ की वसूली प्रभावित हुई है।
 

विज्ञापन
Strike Of Electric Workers 50 Crores Rupees Recovery Due
दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम आगरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विद्युतकर्मियों का कार्य बहिष्कार समाप्त किए जाने से पहले दो दिन तक दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के दफ्तर पर धरना-प्रदर्शन चला। कर्मचारी न बिल वसूली के लिए गए और न ही फॉल्ट की मरम्मत के लिए। दक्षिणांचल के 21 जिलों में दो दिन में 50 करोड़ के राजस्व की वसूली होती है। अकेले आगरा में करीब 5 करोड़ की वसूली प्रभावित हुई है।
विज्ञापन


बिजली कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति आगरा क्षेत्र संयोजक ओपी गुप्ता ने बताया कि मंगलवार से आफिसर्स संगठन समेत 18 विभागीय संगठन कार्य बहिष्कार के समर्थन में आए।
विज्ञापन



सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक सिकंदरा स्थित ट्रांसमिशन चीफ इंजीनियर कार्यालय पर कार्य बहिष्कार सभा हुई। पूर्वांचल वितरण निगम के निजीकरण के विरोध में कर्मचारियों ने दिनभर प्रदर्शन किया। गरीब सेना के बाल योगी भी समर्थन देने के लिए पहुंचे। अधीक्षण अभियंताओं में सुबोध कुमार शर्मा, हरीश बंसल, एके रावल, अधिशासी अभियंताओं में पंकज अग्रवाल, ओम प्रकाश, मनोज अग्रवाल, वीके सिंह, संजय उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली केंद्रों पर पहुंचे डीएम व एसएसपी
बिजली आपूर्ति ठप होने की आशंका पर मंगलवार सुबह जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह और एसएसपी बबलू कुमार बोदला स्थित 132 केवी उपकेंद्र पहुंचे।

सिविल इंजीनियर्स ने जताई ड्यूटी लगाने पर आपत्ति
उत्तर प्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर महासंघ के नेतृत्व में विभिन्न विभागों के सिविल एवं मेकेनिकल इंजीनियर्स ने कार्य बहिष्कार के दौरान इलेक्ट्रिकल इंजीनियर्स की जगह उनकी ड्यूटी लगाने पर आपत्ति जताई। महासंघ प्रांतीय अध्यक्ष राकेश कुमार त्यागी ने इस संबंध में मुख्य सचिव को पत्र भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed