फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Strike continues at Tehsil office in protest against e-registry

तहसील में जारी हड़ताल: रजिस्ट्री दफ्तर में लटके ताले, 10 हजार करोड़ का लेनदेन अटका; लोगों को सता रहा ये डर

Thu, 25 Jun 2026 11:28 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Thu, 25 Jun 2026 11:28 PM IST
सार

हड़ताल के चलते जमीन के नामांतरण, दाखिल-खारिज और मुकदमों की पैरवी तक ठप है। शपथपत्र बनवाने के लिए आम जनता को कलेक्ट्रेट से दीवानी तक दौड़ लगानी पड़ रही है। बृहस्पतिवार को भी सदर तहसील में अधिवक्तागण, दस्तावेज लेखक, स्टाम्प वेंडर्स और उनके सहायकों की हड़ताल जारी रही। 

विज्ञापन
Strike continues at Tehsil office in protest against e-registry
तहसील में हड़ताल पर बैठे अधिवक्ता और दस्तावेज लेखक। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

ई-रजिस्ट्री व्यवस्था लागू किए जाने के विरोध में तहसीलों में 10 दिनों से हड़ताल जारी है। तय समय पर जमीन का बैनामा न होने के कारण लेनदेन पूरी तरह से ठप है, जिससे सैकड़ों क्रेता-विक्रेता और गवाह परेशान हैं। उन्हें बयाने की रकम डूबने का डर सता रहा है।
विज्ञापन


जिले में कुल 10 सब-रजिस्ट्रार कार्यालय हैं, जहां प्रतिदिन करीब 250 से 300 दस्तावेज की रजिस्ट्री होती है। इससे प्रतिदिन औसतन 4 से 5 करोड़ रुपये का स्टाम्प राजस्व प्राप्त होता है। स्टाम्प विभाग की ओर से 4 जून से ई-रजिस्ट्री (फ्रंट ऑफिस व्यवस्था) लागू की गई है, जिसके विरोध में कार्य बहिष्कार चल रहा है। 10 दिनों में करीब 3,000 दस्तावेज का पंजीकरण नहीं हो सका है, जिसके कारण संपत्तियों के सौदों में 10 हजार करोड़ रुपये से अधिक का लेनदेन अटक गया है।
विज्ञापन


रजिस्ट्री के अलावा विवाह पंजीकरण, अभिलेखागार से सत्यापित नकल और भार-मुक्त (एनईसी) प्रमाणपत्र के लिए आवेदक भटक रहे हैं। जमीन के नामांतरण, दाखिल-खारिज और मुकदमों की पैरवी तक ठप है। शपथपत्र बनवाने के लिए आम जनता को कलेक्ट्रेट से दीवानी तक दौड़ लगानी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को भी सदर तहसील में अधिवक्तागण, दस्तावेज लेखक, स्टाम्प वेंडर्स और उनके सहायकों की हड़ताल जारी रही। हड़ताल के कारण तहसील परिसर में कोई भी न्यायिक और निबंधन (रजिस्ट्री) कार्य नहीं हुआ। सभी संगठनों ने मांगें पूरी न होने तक अनिश्चितकालीन हड़ताल का एलान किया।


विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष शंभूनाथ वर्मा और महासचिव अरविंद कुमार दुबे ने किया। इस अवसर पर दस्तावेज लेखक संघ के सचिव आशू यादव, रामकुमार रावत, मनोज कुमार उपाध्यक्ष, तहसील बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष लाल बहादुर राजपूत, राजीव उपाध्याय, दिव्यांश पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed