फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Stress causing cervical pain at young age

Agra News: कम उम्र में सर्वाइकल का दर्द दे रहा तनाव

Sat, 07 Sep 2024 05:28 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 07 Sep 2024 05:28 AM IST
विज्ञापन
Stress causing cervical pain at young age
कासगंज। सर्वाइकल की बीमारी तेजी से लोगों के बीच पैंठ बना रही है। कम उम्र ही दर्द लोगों को तनाव दे रहा है। अपनी पीड़ा लेकर प्रतिदिन औसतन 25 मरीज जिला अस्पताल पहुंच रहे हैं। इतनी अधिक संख्या में मरीजों के आने से चिकित्सक भी चिंतित हैं। वे पीड़ितों को दवा के साथ-साथ जरूरी सावधानियांं रखने की सलाह दे रहे हैं। लोगों की जीवनशैली काफी बदलाव देखा जा रहा है। किशोर एवं युवा वर्ग की लंबे समय तक मोबाइल पर चैटिंग, कंप्यूटर का अधिक देर तक इस्तेमाल सर्वाइकल का दर्द दे रहा है। आड़े-तिरछे और गर्दन टेढ़ी कर कार्य करने से यह बीमारी बढ़ती जाती है। जिला अस्पताल के अस्थिरोग विभाग में हड्डियों से जुड़ी समस्याएं लेकर आने वाले मरीजों में 25 मरीज सर्वाइकल के दर्द से पीड़ित होते हैं। इनमें आधे से ज्यादा किशोर व युवा हैं। अस्थिरोग विशेषज्ञ डॉ. कृष्ण अवतार बताते हैं कि सर्वाइकल की सबसे बड़ी वजह मोबाइल-कंप्यूटर-लैपटॉप पर गलत ढंग से काम करने और अधिक समय बिताना है। दवा-फिजियोथेरेपी से ये परेशानी ठीक हो जाती है। जब लोग इसे मामूली समझकर दर्द निवारक दवाएं खा लेते हैं। तो स्थिति गंभीर हो जाती है। लोगों को अपनी दिनचर्या में बदलाव करना जरूरी है। साथ ही समय-समय पर विटामिन-डी की जांच भी कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed