फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Stray dogs roaming in SN College ward, 13 caught

Agra News: एसएन कॉलेज के वार्ड में घूम रहे लावारिस कुत्ते, 13 को पकड़ा

Tue, 06 Jan 2026 02:48 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 06 Jan 2026 02:48 AM IST
विज्ञापन
Stray dogs roaming in SN College ward, 13 caught
एसएन मेडिकल कॉलेज में लावारिस कुत्तों को पकड़ती नगर निगम की टीम।
आगरा। एसएन मेडिकल कॉलेज में वार्ड में लावारिस कुत्ते मरीजों के बेड तक पहुंच रहे हैं। इस पर कॉलेज प्रशासन की शिकायत पर नगर निगम की टीम ने अभियान चलाकर 13 घुमंतू कुत्तों को पकड़ा है। यहां टूटी बाउंड्री पर जाली लगाई जा रही है।
विज्ञापन

मेडिसिन ब्लॉक, सर्जरी ब्लॉक, इमरजेंसी और ओपीडी में कुत्ते घूम रहे हैं। वार्ड में भी प्रवेश कर रहे हैं। तीमारदारों ने बताया कि कई बार कुत्ते खाने का सामान समझकर दवाओं पर भी झपट्टा मारते हैं। इनके काटने का भी खतरा है। इसकी शिकायत प्राचार्य से की, जिस पर उन्होंने नगर निगम को बताया। पशु कल्याण अधिकारी डॉ. अजय कुमार सिंह ने बताया कि नगर निगम की टीम ने इमरजेंसी, मेडिसिन और इमरजेंसी से लावारिस 13 कुत्तों को पकड़कर एनिमल वेलफेयर सेंटर में रखा। एसएन में एक टीम लगा दी गई है, जो दो-तीन दिन तक कुत्तों को पकड़ेगी। पोस्टमार्टम के पास बाउंड्री टूटी हुई है, जहां से ये कुत्ते आ रहे थे। इस पर जाली लगवाई जा रही है। प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने बताया कि मरीज खाने पीने की सामग्री डाल देते हैं, जिससे कुत्ते घुस आते हैं। मरीजों से ऐसा न करने के लिए कहा गया है। गार्ड को भी इन्हें रोकने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed