{"_id":"643bab602b1765cdd0019047","slug":"story-of-old-parents-son-who-was-brought-up-so-big-became-the-enemy-of-his-life-2023-04-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अपनों से खतरा: जिस बेटे को पाल पोसकर किया बड़ा, वो ही बना जान का दुश्मन; दर्दनाक है बूढ़े माता-पिता की कहानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपनों से खतरा: जिस बेटे को पाल पोसकर किया बड़ा, वो ही बना जान का दुश्मन; दर्दनाक है बूढ़े माता-पिता की कहानी
Sun, 16 Apr 2023 01:31 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sun, 16 Apr 2023 01:31 PM IST
सार
बूढ़े माता-पिता ने बहू-बेटे से जान का खतरा बताते हुए पुलिस की शरण ली है। बताया कि बेटे और बहू ने उन्हें मार पीटकर घर से बाहर निकाल दिया।
विज्ञापन
बुजुर्ग दंपती (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के थाना सदर की संगीतापुरम काॅलोनी की रहने वाली 60 वर्षीय किरन देवी ने बेटे और बहू से जान का खतरा बताया है। आरोप लगाया कि बेटे ने छह महीने पहले छत से फेंक दिया। पति को भी पीटा। इसके बाद घर से निकाल दिया है। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
किरन देवी ने मुकदमे में लिखा कि उनके तीन बेटे मनीष, अंकुश और राहुल हैं। मनीष पत्नी और बच्चों के साथ बाहर रहता है। आरोप है कि बीच वाले बेटे अंकुश और बहू गुंजन ने उनका जीना दुश्वार कर दिया है। गाली देना और मारपीट करना आम बात है। किरन देवी ने पुलिस को बताया कि अंकुश ने तकरीबन छह महीने पहले छत से धक्का दे दिया था, जिससे उनके चोट लगी थी। सीधे हाथ की हड्डी टूट गई थी। मगर, बेटे के खिलाफ कोई शिकायत नहीं की।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - हॉर्नबिल पक्षी की कहानी: संतान के लिए तीन महीने घोंसले में कैद रहती है मां, नर नहीं लौटे तो मर जाता है परिवार
विज्ञापन
निकाल दिया घर से
उन्हें लग रहा था कि वह सुधर जाएगा। पति कुंवरपाल के बोलने पर भी बेटे-बहू मारपीट करते हैं। 10 अप्रैल की रात 12 बजे अंकुश और बहू गुंजन ने जान से मारने की कोशिश की। घर से धक्का देकर बाहर निकाल दिया। सूचना पर पुलिस पहुंची। मगर, कोई कार्रवाई नहीं हुई। इससे पीड़ित पति-पत्नी भटकने को मजबूर है।ये भी पढ़ें - लंदन वाली गर्लफ्रेंड से चक्कर: FB से ऐसे जाल में फंसा फाइव स्टार होटल का सुपरवाइजर, रकम ही नहीं गंवा बैठा...
पीड़िता के दर्ज करेंगे बयान
थाना सदर के प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार ने बताया कि वृद्ध मां ने बेटे-बहू के खिलाफ मारपीट, गाली गलौज, जान से मारने की धमकी, जानलेवा हमले सहित अन्य आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। वृद्धा के बयान दर्ज किए जाएंगे। अगर आरोप सही हैं तो कार्रवाई की जाएगी। वृद्धा और उनके पति को घर में प्रवेश दिलाया जाएगा। घटना की सूचना पर यूपी 112 की पुलिस पहुंची थी। उन्होंने कार्रवाई क्यों नहीं की, इस बारे में पता किया जाएगा।ये भी पढ़ें - पति की मौत के बाद जेठ बना पापी: छोटे भाई की विधवा पत्नी पर आया दिल, कर बैठा शर्मनाक हरकत; सास बोली-चुप रह