फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Hornbill Birds Unique love Story Live Together For Life Whole Family Dies When The Male Does Not Come

हॉर्नबिल पक्षी की कहानी: संतान के लिए तीन महीने घोंसले में कैद रहती है मां, नर नहीं लौटे तो मर जाता है परिवार

Sun, 16 Apr 2023 12:44 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 16 Apr 2023 12:44 PM IST
सार

हॉर्नबिल पक्षी आमतौर पर ताउम्र एक ही साथी के साथ रहते हैं। कठिन दौर तब होता है जब मादा बच्चों के जन्म देती है। इन बच्चों को पालने के लिए मादा पक्षी तीन महीने घोंसले में कैद रहती है।  नर हॉर्नबिल चोंच से खाना खिलाता है। अगर नर न लौटे तो मादा बच्चों के साथ ही घोंसले में मर जाती है।

विज्ञापन
Hornbill Birds Unique love Story Live Together For Life Whole Family Dies When The Male Does Not Come
हाॅर्नबिल पक्षी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 जैसे इंसान अपने लिए घर खोजते हैं, वैसे ही हाॅर्नबिल पक्षी पेड़ की डालियों की खुखाल में अपना घोंसला बनाते हैं। मादा हॉर्नबिल बच्चों को पालने के लिए करीब 3 महीने के लिए खुद को घोंसले में कैद कर लेती है। कैद के दौरान एक खुला छेद रहता है, ताकि उसे सांस और खाना मिल सके। नर हॉर्नबिल चोंच से खाना खिलाता है। अगर नर न लौटे तो मादा बच्चों के साथ ही घोंसले में मर जाती है। यह जानकारी देते हुए बाह के रेंजर आरके सिंह राठौड़ ने बताया कि हॉर्नबिल का स्थानीय नाम धनेश एवं वैज्ञानिक नाम बूसेरोस बिकोर्निस है।

विज्ञापन


प्रजनन सीजन (जनवरी से अप्रैल) में एशिया, अफ्रीका, मलेशिया आदि मुल्कों में पाये जाने वाले इस पक्षी की खूब चहचहाहट सुनी जा रही है। हॉर्नबिल चोंच से पेड की डाली और पिंडी को खोंटकर अपना घोंसला बनाते हैं। मादा खुद को घोंसले के अंदर कर अपने मल और फलों के गूदे से छेद को बंद कर देती है। घोंसले में एक या दो अंडे देती है। करीब 38 दिन की देखभाल के बाद अंडे से चूजे निकलते हैं। उनके उड़ने लायक होने तक नर घोंसले में भोजन पहुंचाता है। उन्होंने बताया कि मादा नर के मुकाबले छोटी होती हैं। इनकी लंबाई 95-110 सेमी, वजन 2-4 किग्रा, पंख फैलाव 50 सेमी होता है। चंबल सफारी जरार के निदेशक आरपी सिंह ने बताया कि हॉर्नबिल सफारी में भी मौजूद है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  Atiq Ahmad Killed: अतीक-अशरफ पर गोलियां दागने वाला अरुण कौन है? हमलावर की चाची ने बताई ये कहानी

विज्ञापन
विज्ञापन

सींग सी चोंच से पड़ा हॉर्नबिल नाम

हॉर्नबिल दुनिया के सबसे आकर्षक पक्षियों में से एक है। गाय के सींग के समान इसकी अद्भुत रंग-बिरंगी चोंच और उस पर हड्डियों से बना हुआ हेलमेट इसे आकर्षक बनाता है। हेलमेट के जैसी हड्डी की मजबूत बनावट शत्रु पर तेज प्रहार करने में मददगार होती है। इसी खूबी की वजह से इसे ‘हॉर्नबिल’ नाम दिया गया है। पैनी चोंच इन्हें लड़ने, पंखों को साफ करने, घोंसला बनाने और शिकार को पकड़ने में सहायता करती है।

ये भी पढ़ें - Weather News: भीषण गर्मी से दहक उठा यूपी का यह जिला, पारा पहुंचा  42.6 डिग्री के पास

सर्वाहारी पक्षी को पसंद है फलों का गूदा

आमतौर पर हॉर्नबिल सर्वभक्षी पक्षी है। लेकिन प्रजनन काल में नर पक्षी अंजीर, जंगली फल, आम, फूल, कलियां आदि का गूदा भोजन के रूप में जुटाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed