फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   storm rain could not reduce heat temperature dropped by only 1.8 degrees weather will be for next three days

Agra: आंधी बारिश भी कम न कर सकी तपिश के तेवर, महज 1.8 डिग्री गिरा तापमान; अगले तीन दिन ऐसे रहेगा मौसम

Fri, 31 May 2024 09:53 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 31 May 2024 09:53 AM IST
सार

आंधी बारिश के बाद भी तपिश के तेवर कम नहीं हुए। तापमान की बात करें तो महज 1.8 डिग्री पारा नीचे आया। हालांकि शाम को ठंडी हवा ने गर्मी से राहत दी। 
 

विज्ञापन
storm rain could not reduce heat temperature dropped by only 1.8 degrees weather will be for next three days
आगरा का मौसम, काले बादल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में पिछले एक पखवाड़े से भीषण गर्मी झेल रहे लोगों को बृहस्पतिवार को राहत की बारिश ने सराबोर किया। लगभग 30 मिनट की तेज आंधी और जोरदार बारिश के बाद शहर का मौसम एकदम बदल गया। शाम को ठंडी हवा ने गर्मी से राहत दी।
विज्ञापन


बारिश आंधी के बाद भी अधिकतम तापमान में खास गिरावट नहीं आई और यह 1.8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ 46 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से करीब 6.2 डिग्री सेल्सियस सेल्सियस अधिक रहा। अगले तीन दिन शहर में धूल भरी आंधी के साथ बौछारों की संभावना मौसम विभाग व्यक्त कर रहा है लेकिन इससे अधिकतम तापमान में कोई खास गिरावट नहीं आएगी।
विज्ञापन


चिलचिलाती धूप, आग बरसाती लू और गर्मी से परेशान शहरवासियों को बृहस्पतिवार शाम हुई बेमौसम की बारिश ने राहत दी। दिन की शुरुआत रोजाना की तरह हुई। सुबह से ही सूरज और धूप की किरणें तन झुलसाने लगीं। दोपहर 2 बजे अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। इसके बाद करीब तीन बजे आसमान में धीरे-धीरे बादल छाना शुरू हुए और 4 बजे करीब 60 किमी रफ्तार से आंधी चलना शुरू हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


धूल भरी आंधी ने दो पहिया वाहन चालकों की गति पर ब्रेक लगा दिए। लोग जहां थे वहीं रुक गए। करीब 10 मिनट की आंधी के बाद झमाझम बारिश ने शहर की सड़कों को 10 मिनट में सराबोर कर दिया। बारिश से गली-मुहल्लों में पानी भर गया। इसके बाद शाम करीब 5 बजे एक बार फिर बूंदाबांदी हुई।


बारिश के बाद ठंडी हवा ने शहरवासियों को शाम के समय खासा राहत दी। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के अनुसार अगले तीन दिन शहर में आंधी-बारिश के आसार हैं। इससे धूप, लू, अधिकतम और न्यूनतम तापमान में विशेष कमी नहीं आएगी।

आज का तापमान
अधिकतम तापमान- 46

न्यूनतम तापमान- 33
सूर्योदय- 5:24

सूर्यास्त- 7:07
एक्यूआई- 76
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed