{"_id":"669f4e452e76a035a906ee08","slug":"stones-pelted-for-stealing-rs-1400-stampede-broke-out-two-injured-2024-07-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Agra News: 1400 रुपये का तगादा करने पर पथराव, मच गई भगदड़... दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: 1400 रुपये का तगादा करने पर पथराव, मच गई भगदड़... दो घायल
Tue, 23 Jul 2024 12:01 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 23 Jul 2024 12:01 PM IST
सार
ट्रांस यमुना क्षेत्र में महज 1400 रुपये के विवाद को लेकर पथराव हो गया। एकाएक हुए पथराव से भगदड़ मच गई। दो लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
पथराव
- फोटो : स्वयं
विस्तार
आगरा के ट्रांस यमुना इलाके में 1400 रुपये का तगादा करने पर दो दोस्तों से मारपीट की गई। पथराव कर दोनों को घायल कर दिया गया। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। दोस्तों से एक मॉल में नौकरी दिलवाने के नाम पर रुपये लिए गए थे।
विज्ञापन
सौ फुटा रोड, टेढ़ी बगिया निवासी अतीश सहगल ने बताया कि वह और दोस्त जय कुमार एक ई-वॉलेट कंपनी में नौकरी करते हैं। उन्हें 4 महीने पहले मोहल्ले के अजीत ने हाईवे स्थित एक मॉल में नौकरी लगवाने का आश्वासन दिया था। कहा कि उन्हें 21 हजार रुपये महीने सैलरी मिलेगी। मगर, आवेदन करने की फीस के रूप में 700-700 रुपये देने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
दोनों ने रुपये दे दिए लेकिन नौकरी नहीं लगी। रुपये वापस मांगने पर वह टालमटोल करने लगा। 19 जुलाई को वह और जय कुमार बाइक से जा रहे थे। रास्ते में अजीत मिल गया। उन्होंने उससे रुपये मांगे तो मारपीट करने लगा। अजीत भागकर अपने घर पहुंचा, वह भी पीछा करते पहुंच गए। उसने भाई के साथ पथराव कर दिया, जिससे दोनों दोस्त घायल हो गए। पुलिस का कहना है कि आरोपी घर से फरार हो गए हैं।