{"_id":"5d3de6c38ebc3e6d1525ac82","slug":"stone-throwing-at-women-home-while-police-arrests-man","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला से दुष्कर्म के बाद आरोपी के ताऊ को पुलिस ने पकड़ा, पीड़ित के घर हुआ पथराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला से दुष्कर्म के बाद आरोपी के ताऊ को पुलिस ने पकड़ा, पीड़ित के घर हुआ पथराव
Mon, 29 Jul 2019 12:04 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Mon, 29 Jul 2019 12:04 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Amar Ujala Graphics
रविवार देर शाम शेरगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव में 28 साल की महिला से घर में घुसकर दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। आरोप पड़ोस के युवक पर लगा। पीड़िता की मां की शिकायत पर पहुंची शेरगढ़ पुलिस आरोपी के ताऊ को पकड़ लाई।
इससे गुस्साए आरोपी के परिवार ने पीड़िता के घर पर पथराव कर दिया। पुलिस पहुंची तो आरोपी परिवार ने धार्मिक ग्रंथ फेंकने और मारपीट करने का आरोप लगाया। फिलहाल शेरगढ़ के गांव का माहौल गर्माया हुआ है।
थाना शेरगढ़ के एक गांव में 28 साल की विवाहिता तीन साल से मायके में रह रही है। रविवार को घर में घुसकर पड़ोस के युवक ने दुष्कर्म कर दिया। पीड़िता की मां ने थाने पहुंचकर आरोपी सहबूद के खिलाफ तहरीर दी।
विज्ञापन
शेरगढ़ पुलिस को गांव में आरोपी नहीं मिला तो दबाव बनाने के लिए पुलिस उसके ताऊ को ले आई। आरोपी परिवार ने पीड़िता के घर पर पथराव कर दिया। सूचना पर पहुंची शेरगढ़ पुलिस को देख आरोपी परिवार ने धार्मिक ग्रंथ फेंकने और मारपीट का आरोप पुलिस पर लगाकर माहौल गर्मा दिया।
पुलिस का कहना है कि यह सब दुष्कर्म के आरोपी को बचाना के लिए किया जा रहा था। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि केवल दुष्कर्म के आरोपी को बचाने के लिए उल्टे सीधे आरोप लगाए जा रहे हैं। मुकदमा दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।