{"_id":"619659bb7122ea2b793f1265","slug":"stone-pelting-on-school-bus-in-mathura-news-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: स्कूली बस पर पथराव, बच्चों में मची चीख पुकार, शिक्षिका के साथ अभद्रता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: स्कूली बस पर पथराव, बच्चों में मची चीख पुकार, शिक्षिका के साथ अभद्रता
Thu, 18 Nov 2021 07:18 PM IST
Abhishek Saxena
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Thu, 18 Nov 2021 07:18 PM IST
सार
पथराव की घटना के बाद स्कूल की तरफ से रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की लेकिन वो फरार है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रास्ते में खड़ी साइकिल को हटाने की कहने पर स्कूल बस में एक युवक ने तोड़फोड़ कर दी। बस का शीशा टूटने से बच्चों में चीख पुकार मच गई। आरोप है कि एक शिक्षिका के साथ भी आरोपी ने अभद्रता की। घटना में तीन लोग घायल हो गए हैं। आरोपी पुलिस के आने से पहले ही फरार हो गया। इस मामले में स्कूल प्रशासन ने दोषी के खिलाफ हाईवे थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
चालक ने साइिकल हटाने को कहा था
सौंख रोड स्थित पातीराम विद्या मंदिर की बस गुरुवार सुबह हाईवे क्षेत्र की हंसराज कॉलोनी में स्कूली बच्चों को लेने जा रही थी, तभी रास्ते में आशापुरी कॉलोनी में खड़ी एक साइकिल को हटाने की कहने पर चालक से साइकिल वाले की नोंकझोंक हो गई। इसमें साइकिल चालक ने बस पर पथराव कर दिया, जिससे
विज्ञापन
बस का शीशा टूटा
बस का आगे का शीशा टूट गया और उसमें बैठे बस ड्राइवर सहित 3 लोग चुटैल हो गए। बताया गया कि आरोपी ने बस चालक राजेंद्र , सहायिका शशि व टीचर गीता पर हमला कर दिया। बस ड्राइवर, सहायिका व शिक्षिका पर हमला होते देख बच्चों को बस पर छोड़ने आए परिजनों ने जब इसका विरोध किया तो शराबी ने ईंट पत्थर भी बरसा दिए। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही आरोपी मौके से भाग खड़ा हुआ। जिस दौरान बस पर हमला हुआ, उसमें 15 बच्चे बैठे थे। स्कूल प्रबंधन ने थाना हाईवे पुलिस को तहरीर दी गई है। पुलिस तहरीर लेकर घटना की जांच में जुट गई है। प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होगा।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...
एटा में सनसनीखेज कत्ल: धारदार हथियार से गोदकर महिला की हत्या, नाजुक अंगों पर केमिकल डालकर जलाने का प्रयास