फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Woman Murdered In Etah District Crime News In Hindi

एटा में सनसनीखेज कत्ल: धारदार हथियार से गोदकर महिला की हत्या, नाजुक अंगों पर केमिकल डालकर जलाने का प्रयास

Thu, 18 Nov 2021 06:41 PM IST
Abhishek Saxena संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: Abhishek Saxena Updated Thu, 18 Nov 2021 06:41 PM IST
सार

एटा में महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव की शिनाख्त के लिए पुलिस प्रयास कर रही है। महिला के नाजुक अंग जलाने की कोशिश की गई है।

विज्ञापन
Woman Murdered In Etah District Crime News In Hindi
demo pic

विस्तार

एटा जनपद में सकरौली थाना क्षेत्र में एटा-टूंडला मार्ग पर जरानी के पास लालपुर बंबा के पास करीब 30 वर्षीय महिला का शव मिला है। उसके चेहरे और शरीर को धारदार हथियार से गोदकर हत्या की गई है। प्राइवेट पार्ट पर भी प्रहार किए गए हैं। कोई केमिकल डालकर उसे जलाने की भी कोशिश की गई है। मृतका की पहचान नहीं हो सकी है।

विज्ञापन

गुरुवार सुबह करीब नौ बजे लालपुर बंबा के पास एक करीब 30 वर्षीय महिला का शव पड़ा होने की सूचना सकरौली थाना पुलिस को मिली। थानाध्यक्ष अवधेश कुमार पुलिस फोर्स के साथ वहां पहुंचे। इसके बाद एसएसपी उदय शंकर सिंह, एसपी क्राइम स्नेहलता और सीओ जलेसर इमरान नासिर खां भी पहुंचे और घटना स्थल का निरीक्षण किया। सकरौली थानाध्यक्ष ने बताया कि महिला के शरीर पर धारदार हथियार से कई प्रहार कर हत्या की गई है। शव के पास महिला की चप्पल, चाकू का बेंट मिला है।
विज्ञापन


दाहिने हाथ पर गुदा है निशा
सकरौली थानाध्यक्ष ने बताया कि महिला के दाहिने हाथ पर अंग्रेजी में निशा गुदा हुआ है। आसपास के गांववासियों से महिला के बारे में जानकारी की गई, लेकिन कोई महिला को नहीं पहचान सका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

महिला के गर्भवती होने की आशंका 
बंबा के पास महिला का शव मिलने की खबर क्षेत्र में फैल गई। इस दौरान वहां तमाम लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों में महिला के गर्भवती होने की चर्चा रही। हालांकि कुछ लोग यह भी कह रहे थे कि पेट में पानी भरा हो सकता है।
स्वान दस्ते की ली गई मदद
महिला के शव की जानकारी पर खोजी स्वान दस्ता की मदद ली गई। हालांकि कोई महत्वपूर्ण जानकारी हासिल नहीं हो सकी। वहीं फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंच जांच के लिए कई नमूने लिए हैं। 

सकरौली थाना क्षेत्र में महिला का क्षतविक्षत शव मिला है। शरीर पर धारदार हथियार के निशान हैं। महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई है। कोई केमिकल डालकर जलाने की कोशिश की गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। -उदय शंकर सिंह, एसएसपी

महिला के चेहरे, शरीर व गुप्तांगों पर धारदार हथियार से प्रहार किए गए हैं। महिला गर्भवती प्रतीत हो रही है। अभी उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है। -इमरान नासिर खां, क्षेत्राधिकारी जलेसर

विश्व हेरिटेज सप्ताह: आगरा के स्मारकों में प्रवेश रहेगा निशुल्क लेकिन, ताजमहल का दीदार नहीं कर पाएंगे पर्यटक, ये है वजह

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed