{"_id":"67ba107afbb654560a005cd6","slug":"stone-pelting-happened-between-two-parties-in-agra-2025-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: कागाराैल में दो पक्षों में टकराव, पुलिस के सामने जमकर फिंके ईंट-पत्थर; दहशत में बंद हुईं दुकानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: कागाराैल में दो पक्षों में टकराव, पुलिस के सामने जमकर फिंके ईंट-पत्थर; दहशत में बंद हुईं दुकानें
Sat, 22 Feb 2025 11:31 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Sat, 22 Feb 2025 11:31 PM IST
सार
पथराव होने से राहगीरों में दहशत फैल गई। ईंट-पत्थर और बोतलों से रास्ता पट गया। कई थानों के फोर्स के साथ अधिकारी पहुंच गए।
विज्ञापन
माैके पर फोर्स के साथ पुलिस अधिकारी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा के कागारौल कस्बे के भोला मंदिर प्रकरण में शुक्रवार को दोनों पक्षों पर मुकदमा लिखने से बौखलाए उपद्रवियों ने शनिवार की रात एक दूसरे पर पथराव कर दिया। इससे राहगीरों में भगदड़ मच गई। भयभीत दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद कर दीं। सूचना पर पहुंची कई थानों का फोर्स देखकर उपद्रवी वहां से भाग निकले।
कस्बा के भोला मंदिर के पास कुशवाहा व गहलोत पक्ष में विवाद हो गया था। देखते ही देखते दोनों पक्ष में पथराव शुरू हो गया। उपद्रवी पुलिस के सामने भी पथराव करते रहे। इससे भोला मंदिर वाली गली ईंट-पत्थरों से और कांच की बोतलों से पट गई। सूचना पर एसीपी सैंया सर्किल के थानों की फोर्स के साथ पहुंचे।
एसीपी सैयां देवेश कुमार ने बताया मंदिर को लेकर दो पक्षों में काफी समय से विवाद चल रहा है। शुक्रवार को मुकदमा भी लिखा गया है। किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में झड़प हो गई। सीसीटीवी फुटेज देखकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।