फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Stone pelting breaks windows on Vande Bharat Express in Agra

UP News: आगरा में वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव, टूटी खिड़कियां; दहशत में सीट छोड़कर भागे यात्री

Wed, 26 Jul 2023 06:29 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 26 Jul 2023 06:29 PM IST
सार

UP News: आगरा में वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव होने से खिड़कियां टूट गईं। दहशत में यात्री अपनी सीट छोड़कर दूसरे कोच की तरफ भागे। 

विज्ञापन
Stone pelting breaks windows on Vande Bharat Express in Agra
UP News: आगरा में वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव, टूटी खिड़कियां - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में बुधवार को एक बार फिर वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव हुआ। इसमें कोच के शीशे टूट गए। पथराव से यात्री सहम गए। जानकारी पर आरपीएफ पहुंची तब तक शरारती तत्व भाग गए। घटना से यात्रियों में दहशत रही। 

विज्ञापन


गाड़ी संख्या 20171 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन कमलापति स्टेशन से निजामुद्दीन चलती है। मनिया और जादू स्टेशन के बीच अज्ञात लोगों ने ट्रेन पर पथराव कर दिया। इसमें कोच सी-7 की सीट संख्या 13 और 14 की खिड़की का शीशा टूट गया। अचानक पथराव होने से यात्री सहम गए और अफरातफरी मच गई। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- हैवान बेटा: पिता को फावड़े से काट डाला, मारते वक्त नहीं कांपे हाथ...दी दुश्मनों से भी बदतर मौत
विज्ञापन
विज्ञापन


पथराव से यात्री सीट छोड़कर दूसरे कोच में जाने लगे। राहत की बात यह रही कि किसी यात्री को पथराव में चोट नहीं लगी। इससे पहले भी वंदे भारत एक्सप्रेस पर कई बार पथराव की शीशों को तोड़ दिया है। रेलवे वाणिज्य प्रबंधक प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि मनिया स्टेशन के पास अज्ञात लोगों ने पथराव कर दिया था।

18 घंटे देर से आई उत्कल एक्सप्रेस

आगरा में बारिश से ट्रेनों के संचालन पर भी असर पड़ा है। कई ट्रेनों का समय गड़बड़ा गया है। इसी के चलते उत्कल एक्सप्रेस 18 घंटे से अधिक लेट आई है। गतिमान एक्सप्रेस भी देरी से आई। इससे यात्रियों को परेशानी हो रही है।

यह भी पढ़ेंः- UP News: गर्लफ्रेंड को पहले मजार ले गया सद्दाम...फिर चाकू से गोदा; चेहरे, गले और पेट पर किए ताबड़तोड़ वार

उत्कल एक्सप्रेस का आगरा कैंट स्टेशन पर मंगलवार दोपहर 3:48 बजे आने का समय है। लेकिन ये अगले दिन बुधवार को सुबह 9:53 बजे आगरा कैंट स्टेशन पर पहुंची। इससे यात्री परेशान हो गए, कई ने अपनी टिकट ही निरस्त करा ली। 

ऐसे ही गतिमान एक्सप्रेस भी देरी से आई। आगरा कैंट स्टेशन पर 9:50 सुबह आने का समय है, लेकिन ये 10:12 बजे पहुंची। इससे स्टेशन पर यात्रियों को ट्रेनों का इंतजार करना पड़ा। रेलवे वाणिज्य प्रबंधक प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि बारिश के कारण कुछ ट्रेन देरी से चल रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed