{"_id":"67eb69c17b67b5f0c601eed3","slug":"agra-is-at-the-top-in-gst-collection-achieved-a-growth-of-14-3-percent-2025-04-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"GST Collection: जीएसटी कलेक्शन में सबसे आगे आगरा, इतनी हुई बढ़ोत्तरी...जानकर फटी रह जाएंगी आंखें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
GST Collection: जीएसटी कलेक्शन में सबसे आगे आगरा, इतनी हुई बढ़ोत्तरी...जानकर फटी रह जाएंगी आंखें
Tue, 01 Apr 2025 09:51 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 01 Apr 2025 09:51 AM IST
सार
GST Collection: भारत का सकल वस्तु एवं सेवाकर (जीएसटी) संग्रह में सबसे आगे आगरा रहा। मार्च के महीने में आगरा जोन ने 14.3 फीसदी की वृद्धि हासिल की है।
विज्ञापन
जीएसटी।
- फोटो : सोशल मीडिया।
विस्तार
स्टेट जीएसटी में कलेक्शन और वृद्धि के मामले में आगरा जोन सबसे आगे रहा। मार्च के महीने में आगरा जोन ने 14.3 फीसदी की वृद्धि हासिल की और 216.6 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त किया, जबकि पिछले वित्तीय वर्ष में आगरा को 185.6 करोड़ रुपये ही मिल पाया था।
स्टेट जीएसटी के लिए मार्च का महीना सौगात लेकर आया। इस साल स्टेट जीएसटी को भारी भरकम लक्ष्य दिए गए थे। आगरा के अलावा इटावा ही दो अंकों में वृद्धि हासिल कर पाया। प्रदेश के बाकी जोन कलेक्शन के साथ वृद्धि में पीछे रहे। आगरा व्यापार मंडल के अध्यक्ष टीएन अग्रवाल ने कहा कि शहर का व्यापारी सरकार के टैक्स जमा करने से कोताही नहीं करता। अपनी जिम्मेदारी को निभा रहे हैं। एडिशनल कमिश्नर ग्रेड 1 मारुति शरण चौबे ने बताया कि मार्च में जीएसटी संग्रह में वृद्धि हासिल करने में आगरा प्रदेश में अव्वल रहा। इस उपलब्धि में स्टेट जीएसटी के सभी कर्मचारियों, अधिकारियों का सहयोग रहा।
ये भी पढ़ें - UP: जेएस यूनिवर्सिटी के कोर्सों की डिग्रियां फर्जी, रद्द होगी मान्यता ! नोटिस हुजा जारी; जेल में हैं कुलाधिपति

मार्च में यह रहा संग्रह
जोन मार्च 2024 मार्च 2025 वृद्धि
आगरा 189.5 216.6 14.3 फीसदी
इटावा 65.5 72.5 10.5
अयोध्या 180.2 193.6 07.4
ये भी पढ़ें - IPL: लग्जरी कारें और लाखों के दांव...क्लब स्क्वायर-8 में अमीरों की महफिल, पुलिस छापे में हुआ बड़ा खुलासा

देर रात तक खुले रहे कोषागार
31 मार्च को देर रात तक जिला कोषागार में बिल पेश किए गए। विकास भवन, कलेक्ट्रेट समेत शहर के सरकारी विभागों ने बजट के लिए बिल जमा किए। कोषागार के साथ शहर में बैंक शाखाएं भी खुली रहीं, हालांकि उनमें ग्राहकों का काम नहीं हुआ। केवल सरकारी विभागों के लिए ही यह शाखाएं खोली गईं।
ये भी पढ़ें - Agra: दलित किशोरी से छेड़खानी और फिर बुआ की जूतों से पिटाई...शर्म भी न आई, 60 घंटे बाद भी नहीं हो सकी कार्रवाई