{"_id":"6849053eaae7de85ed0e34cb","slug":"stolen-vehicles-are-mortgaged-by-changing-number-plates-three-arrested-2025-06-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: ये चोर बेहद शातिर...नंबर प्लेट बदलकर गिरवी रखते हैं चोरी के वाहन, तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: ये चोर बेहद शातिर...नंबर प्लेट बदलकर गिरवी रखते हैं चोरी के वाहन, तीन गिरफ्तार
Wed, 11 Jun 2025 09:55 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Wed, 11 Jun 2025 09:55 AM IST
सार
आगरा पुलिस ने ऐसे तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है, जो नंबर प्लेट बदलकर चोरी के वाहनों को गिरवी रखते हैं। आरोपियों से बड़ी संख्या में चोरी के वाहन बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
बरामद वाहन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा के थाना शमसाबाद पुलिस ने वाहन चोर गिरोह के 3 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। गिरोह अलग-अलग जिले में जाकर बाइक, स्कूटर और ट्रैक्टर चोरी करते थे। जो वाहन सही हालत में होते उनको लोगों को कम कीमत में बेच देते थे। वाहनों की नंबर प्लेट बदलकर गिरवी रखकर लोगों से रुपये भी लेते थे। पुलिस ने आरोपियों से चोरी की 9 बाइक, एक एक्टिवा और दो ट्रैक्टर बरामद किए है।
विज्ञापन
डीसीपी पूर्वी जोन सैय्यद अली अब्बास ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी मानवेंद्र (ग्राम मोहनपुर फतेहाबाद), विजय सिंह (गढ़ी उदयराम फतेहाबाद) और मुराद खान (ग्राम बत्रा इरादतनगर) है। इनके पास से चोरी की बाइक के साथ एक तमंचा और कारतूस भी बरामद किए। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह अलग-अलग जगहों से बाइक, ट्रैक्टर और स्कूटर चोरी करते थे।
ये भी पढ़ें - UP: लग्जरी कारें और महंगे शौक, इस बाप-बेटे ने ऐसे कमा डाले करोड़ों रुपये....कारनामे सुन रह जाएंगे हैरान
ये भी पढ़ें - UP: लग्जरी कारें और महंगे शौक, इस बाप-बेटे ने ऐसे कमा डाले करोड़ों रुपये....कारनामे सुन रह जाएंगे हैरान
विज्ञापन
उन्हें राजस्थान के धौलपुर निवासी हीरा सिंह की सहायता से छुपा देते हैं। ग्राहक मिलने पर बेच देते थे। जो वाहन नहीं बिक पाते थे, उनका नंबर बदल कर किसी के पास गिरवी रख देते थे। लोगों कम पैसों के लालच में आ जाते थे। शमसाबाद के धिमश्री और फिरोजाबाद से वाहन चोरी किए थे। आरोपियों के पास से 20 लाख के वाहन बरामद हुए है।
ये भी पढ़ें - UP: दिल्ली से लाया दुल्हनियां...शादी के सातवें दिन हुआ ऐसा कांड, अब तक सदमे में दूल्हा; सच्चाई कर देगी हैरान
ये भी पढ़ें - UP: दिल्ली से लाया दुल्हनियां...शादी के सातवें दिन हुआ ऐसा कांड, अब तक सदमे में दूल्हा; सच्चाई कर देगी हैरान