{"_id":"684903a77a1d92ce4009b995","slug":"feat-of-father-and-son-cheated-on-investment-in-ipo-tax-cheated-to-tune-of-rs-2-44-crore-no-arrest-made-2025-06-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: लग्जरी कारें और महंगे शौक, इस बाप-बेटे ने ऐसे कमा डाले करोड़ों रुपये....कारनामे सुन रह जाएंगे हैरान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: लग्जरी कारें और महंगे शौक, इस बाप-बेटे ने ऐसे कमा डाले करोड़ों रुपये....कारनामे सुन रह जाएंगे हैरान
Wed, 11 Jun 2025 09:48 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Wed, 11 Jun 2025 09:48 AM IST
सार
आगरा में शिक्षक और उसके बेटे पर आईपीओ में निवेश का झांसा देकर 2.44 करोड़ रुपये हड़पने का आरोप है। पुलिस ने केस तो दर्ज कर लिया है, लेकिन गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
बेटा और बाप
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा के दयालबाग के शिक्षक पिता और बेटे पर कंपनी और आईपीओ में निवेश कर मुनाफे का झांसा देकर करोड़ों की ठगी का आरोप है। इस मामले में 7 पीड़ितों ने पुलिस से शिकायत की है। एक में केस भी दर्ज हुआ है। मगर, आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित रकम वापसी के लिए भटक रहे हैं। पुलिस का कहना है कि साक्ष्य संकलन किया जा रहा है।
विज्ञापन
ग्रीन पैराडाइज, दयालबाग निवासी कपिल सिंह ने बताया कि राहुल ग्रीन काॅलोनी निवासी अतुल यादव मुफीद ए आम इंटर काॅलेज में शिक्षक हैं। वह बेटे अनमोल यादव के साथ नेक्सस कैपिटल के नाम से फर्म चलाते थे। उन्होंने बताया कि उनकी कंपनी और आईपीओ में निवेश करने पर लाखों का फायदा होगा। वर्ष 2023 में एक परिचित के माध्यम से अनमोल से उनकी मुलाकात हुई। उसने आईपीओ में निवेश करने पर मुनाफा बताया। कहा कि उनकी कंपनी में निवेश करने पर हर महीने 5-6 फीसदी का फायदा होगा, जबकि आईपीओ में रकम लगाने पर 8 फीसदी तक मिल जाएंगे।
ये भी पढ़ें - तस्वीरें: हादसा ऐसा...बीच में से टूट गया ट्रैक्टर, कार के उड़े परखच्चे; बस की रफ्तार के आगे कुछ भी न टिका
ये भी पढ़ें - तस्वीरें: हादसा ऐसा...बीच में से टूट गया ट्रैक्टर, कार के उड़े परखच्चे; बस की रफ्तार के आगे कुछ भी न टिका
विज्ञापन
विज्ञापन
दोनों पिता-पुत्र महंगी गाड़ियों में घूमा करते थे। इससे उन्हें विश्वास हो गया। उन्होंने उसे 1.37 करोड़ रुपये दे दिए। उनके अलावा बिल्डर रोहित सिंह से 35 लाख, कमला नगर के व्यापारी देवांशु शर्मा से 5 लाख, श्रीओम सिंह से 15.98 लाख, आकाश गाैतम से 15 लाख और सुमित राना से 21 लाख रुपये ले लिए। रकम के बदले में चेक भी थमाए थे। समय पूरा होने पर सभी ने अपनी रकम वापस मांगी। मगर, वह आनाकानी करने लगे। रोज कुछ न कुछ बहाना बनाते थे।
ये भी पढ़ें - UP: सड़क हादसे में जिन तीन युवकों की हुई मौत, उनके घरवालों पर पुलिस ने बजाई ऐसे लाठी...जैसे वो अपराधी हैं; रहम भी न आया
ये भी पढ़ें - UP: सड़क हादसे में जिन तीन युवकों की हुई मौत, उनके घरवालों पर पुलिस ने बजाई ऐसे लाठी...जैसे वो अपराधी हैं; रहम भी न आया
वह अब तक 2.44 करोड़ की धोखाधड़ी 7 लोगों के साथ कर चुके हैं। मामले में एक पीड़ित श्याम चाैधरी की तहरीर पर थाना न्यू आगरा में अनमोल और अतुल के खिलाफ 10 मई को केस दर्ज हो गया, लेकिन अब तक कार्रवाई नहीं हुई है। एसीपी हरीपर्वत विनायक भाैसले ने बताया कि मामले में विवेचना की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें - Kailash Temple Agra: गंगा-यमुना जल के सरोवर...भव्य बनेगा कैलाश मंदिर, महादेव के भक्तों को करेगा आकर्षित
ये भी पढ़ें - Kailash Temple Agra: गंगा-यमुना जल के सरोवर...भव्य बनेगा कैलाश मंदिर, महादेव के भक्तों को करेगा आकर्षित
बर्थडे पार्टी में बुलाकर कराते थे निवेश
आरोप है कि पिता-पुत्र लग्जरी गाड़ियों में घूमा करते थे। इसके बाद बर्थडे पार्टी में लोगों को बुलाते थे। इस दाैरान फर्जीवाड़े की स्कीम समझाई जाती थी। उनकी शान और शाैकत को देखकर लोग विश्वास करने लगते थे। मुनाफे के चक्कर ने किसी ने अपनी जमा पूंजी लगा दी तो किसी ने परिचितों से उधार लेकर दे दी। अब लोग उनसे रकम लेने के लिए चक्कर काट रहे हैं।