{"_id":"618ca596d8261f6ef55a678f","slug":"stolen-son-cycle-mother-become-detective-and-found-agra-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा: बेटे की सिसकियों ने मां को बनाया जासूस, घंटों की मेहनत के बाद खोज निकाली चोरी की गई साइकिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: बेटे की सिसकियों ने मां को बनाया जासूस, घंटों की मेहनत के बाद खोज निकाली चोरी की गई साइकिल
Thu, 11 Nov 2021 10:40 AM IST
Abhishek Saxena
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Thu, 11 Nov 2021 10:40 AM IST
सार
कमला नगर में मासूम बेटे के लिए मां ने साइकिल खरीद थी। उस साइकिल से बच्चे के कई सपने जुड़े थे। पार्क के बाहर बेटे ने साइकिल खड़ी कर दी जिसे चोर ने चुरा लिया। बच्चा रोने लगा तो मां उसके आंसू नहीं देख सकी और साइकिल की तलाश में जुट गई।
विज्ञापन
आगरा: साइकिल के साथ मां और बेटा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सात साल के बेटे की चोरी गई साइकिल ढूंढने के लिए मां ने कई घंटे तक खुद ही मशक्कत की। सीसीटीवी फुटेज में चोरी करते किशोरों को देखने के बाद पहचान के लिए जगह-जगह घूमती रहीं। इसके बाद उन्हें सफलता मिली। उन्होंने पहले चोरी करने वाले किशोर को ढूंढा। बाद में जिस कबाड़ी को साइकिल बेची थी, उस तक पहुंच र्गईं। उसने रोते हुए बेटे के चेहरे पर मुस्कान ला दी।
पार्क से चोरी हुई साइकिल
कमला नगर निवासी दवा व्यापारी राहुल अग्रवाल ने सात साल के बेटे आदविक को पिछले दिनों साइकिल दिलाई थी। मंगलवार को कॉलोनी के पार्क में वो खेलने आया था। उसने अपनी साइकिल पार्क के बाहर खड़ी कर दी। वापस आया तो साइकिल अपनी जगह पर नहीं थी। वह रोता हुआ घर पहुंचा। मां सोनल अग्रवाल को चोरी के बारे में बताया। इस दौरान उसने खाना भी नहीं खाया। मां सोनल ने उससे कहा कि वह नई साइकिल दिला देंगी, लेकिन वो अपनी पुरानी साइकिल को ही लेकर आने की जिद करने लगा।
सीसीटीवी कैमरे खोजे
इस पर सोनल ने साइकिल की खोजबीन शुरू कर दी। उन्होंने कॉलोनी में लगे सीसीटीवी कैमरों को चेक किया। एक फुटेज में किशोर नजर आया। वह साइकिल लेकर जा रहा था। रास्ते में उसके साथ एक और किशोर आ जाता है। मगर, वो स्कूल ड्रेस पहने था। मां ड्रेस की मदद से आरोपी की तलाश करने लगीं। कई लोगों को किशोरों के फुटेज दिखाए। लोगों की मदद से वो उसके साथी तक पहुंच गईं। उसे बेटे की साइकिल के बारे में पूछा।
विज्ञापन
आरोपी ने कबाड़ में बेच दी साइकिल
इस पर उसने आरोपी का नाम बता दिया। सोनल उसके घर भी पहुंच गईं। आरोपी ने बताया कि वह साइकिल उठा लाया था। उसे कबाड़ी को भी बेच दिया। इसके लिए उसे 250 रुपये भी मिले। बुधवार को सोनल ने कबाड़ी से साइकिल मांगी। मगर, वो देने से इंकार करने लगा। इस पर पीड़ित ने पुलिस बुला ली। पुलिस के आने पर कबाड़ी ने साइकिल दे दी। इसके बाद पीड़ित पुलिस को बिना लिखित शिकायत करे ही चले गए।
ये भी पढ़ें...
छठ: उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ महापर्व संपन्न, ताजमहल के पार्श्व में कालिंदी के तट पर बिखरी अद्भुत छटा