फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Sticks run in children's dispute, eight injured

बच्चों के विवाद में चले लाठी डंडे, आठ घायल

Sat, 08 May 2021 10:07 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 08 May 2021 10:07 PM IST
विज्ञापन
Sticks run in children's dispute, eight injured
नारखी। थानाक्षेत्र के गांव मुईनउद्दीनपुर में शुक्रवार को बच्चों के विवाद में दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। इस दौरान दोनों पक्षों के आठ लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराकर घायलों को जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कह रही है।
विज्ञापन

नारखी थानाक्षेत्र के गांव मुईनउद्दीनपुर निवासी शैलेंद्र कुमार और हरिओम के बीच शुक्रवार रात बच्चों को लेकर विवाद हो गया था। इस दौरान दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। हमले में एक पक्ष से शैलेंद्र कुमार, सूरजपाल, लाखन सिंह, जितेंद्र कुमार जबकि दूसरे पक्ष से हरिओम, मोहर सिंह, सीमा देवी पत्नी मोहर सिंह व नीरज देवी पत्नी यादराम घायल हो गए।
विज्ञापन

मामला बढ़ता देख ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी करने के साथ ही घायलों को जिला अस्पताल भेजा। कोतवाल नारखी केके तिवारी का कहना है कि बच्चों के विवाद में दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई थी। इसमें दोनों पक्षों से आठ लोगों को चोट लगी थी। जिनका डॉक्टरी परीक्षण कराया गया है। तहरीर आने पर मुकदमा दर्जकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed