फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Sticks and stones were used in public due to land dispute, video goes viral

Agra News: जमीन के विवाद में सरेराह चले लाठी-डंडे, वीडियो वायरल

Tue, 18 Nov 2025 11:12 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 18 Nov 2025 11:12 PM IST
विज्ञापन
Sticks and stones were used in public due to land dispute, video goes viral
सोरोंजी के चंदन चौक में जमीन के विवाद में सरेराह चलते लाठी-डंडे। स्त्रोत: वीडियो ग्रैब
कासगंज। सोरों थाना क्षेत्र के चंदन चौक में बीती 13 नवंबर को जमीनी विवाद में जमकर लाठी-डंडे चले। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस ने प्रकरण को संज्ञान लेते हुए दोनों पक्षों की तहरीर पर 10 नामजद समेत अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज ही गई है।
विज्ञापन

मोहल्ला चंदन चौक निवासी भरत कुमार ने सोरोंजी कोतवाली में तहरीर देते हुए बताया कि उसके घर के पीछे सरकारी जमीन है। इस पर अवैध कब्जे की शिकायत उन्होंने की थी, जिसका ध्वस्तीकरण के लिए चिह्नाकन भी हो चुका है। बीते दिनों भी उन्होंने इसकी शिकायत डीएम और एसडीएम से की थी। इससे कब्जा करने वाले लोग नाराज चल रहे थे। उन्होंने इसे लेकर बीती 8 नवंबर को कोतवाली में प्रार्थना पत्र भी दिया था। वह 13 नवंबर सुबह करीब 11.30 बजे घर के पीछे सफाई कर रहे थे तभी पंकज उर्फ भूरा, उसकी पत्नी रेनू, भाई आशुतोष, अनिल, बेटा राघव, आशुतोष के बेटे सन्नी उर्फ बीटू और अभय समेत अन्य अज्ञात लाठी-डंडे लेकर उनके घर पर पहुंच गए। गाली-गलौज करते हुए धमकाया।
विज्ञापन

थोड़ी देर बाद वह काम से घर से बाहर निकले तो आरोपियों ने उन्हें घेर लिया और जमकर पिटाई लगा दी। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई तो आरोपी उनकी दुकान में घुसकर सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर बॉक्स निकालकर ले गए। भरत की तहरीर पर पुलिस ने 7 आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। उधर, मामले में पंकज ने सोरोंजी कोतवाली में तहरीर देते हुए आरोप लगाया है कि उसका जमीन को लेकर भरत कुमार से कोर्ट में मुकदमा विचाराधीन है। इसी की रंजिश में अशोक, भरत और विक्की समेत अन्य अज्ञात लोगों ने उनकी लाठी-डंडों से पिटाई कर दी। पंकज की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने तीन नामजद समेत अन्य अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सीओ सदर आंचल चौहान ने बताया कि जमीन को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया था। वायरल हो रहा वीडियो कई दिन पुराना है। दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed