{"_id":"61897ce369f96a52ea199711","slug":"stf-constable-accused-of-phone-tapping-woman-tweeted-agra-news-agr5140613129","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसटीएफ के सिपाही पर फोन टेपिंग का आरोप, महिला ने किया ट्वीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसटीएफ के सिपाही पर फोन टेपिंग का आरोप, महिला ने किया ट्वीट
विज्ञापन
आगरा। एसटीएफ आगरा इकाई में तैनात सिपाही प्रशांत चौहान पर उनके गांव की महिला प्रिया चौहान ने फोन टेपिंग का आरोप लगाया है। उन्होंने डीजीपी को ट्वीट किया। मामले में सिपाही का कहना है कि महिला के पति को गिरफ्तार कराने पर दबाव बनाने के लिए झूठा आरोप लगाया जा रहा है।
अलीगढ़ के हरदुआगंज थाना क्षेत्र के गांव छिलावली निवासी प्रिया चौहान ने डीजीपी को ट्वीट किया। इसमें लिखा कि एसटीएफ आगरा में तैनात सिपाही प्रशांत चौहान प्रताड़ित कर रहा है। उनका फोन रिकॉर्ड करता है। एसटीएफ में ड्यूटी पर रहकर कभी भी गांव आ जाता है। सरकारी पिस्टल से गांव में भोली-भाली जनता को धमकाता है। कृपया मदद करें। महिला के ट्वीट पर आगरा पुलिस ने महिला का मोबाइल नंबर मांगा है।
प्रिया चौहान ने एक और ट्वीट किया है। इसमें लिखा है कि सिपाही ने उनके देवर और गांव के पूर्व प्रधान की फोन टेपिंग की। ऑडियो के आधार पर थाना हरदुआगंज में उनके देवर और पूर्व प्रधान के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। अब सवाल यह है कि सिपाही प्रशांत को किसी का फोन टेप करने का अधिकार किसने दिया।
विज्ञापन
एसटीएफ में तैनात सिपाही प्रशांत चौहान का कहना है कि प्रिया चौहान का पति कुलदीप चौहान हिस्ट्रीशीटर है। उस पर 25 हजार रुपये का इनाम था। उसे तीन महीने पहले इनपुट देकर जानलेवा हमले के मामले में गिरफ्तार कराया था। गिरफ्तारी से वो उनसे रंजिश मानने लगे। फर्जी आरोप लगाया है। उनकी छवि को खराब करने की कोशिश हो रही है। पत्नी से ट्वीट करा रहा है। उनके परिवार को भी जान से मारने की साजिश की जा रही है। इसका मुकदमा भी हरदुआगंज थाना में दर्ज करा रखा है। इसमें विवेचना चल रही है।