फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Stepmother in Agra accused of kidnapping son for property

Agra News: संपत्ति के लिए रची साजिश...सौतेली मां ने बेटी-दामाद के साथ मिलकर कराया बेटे का अपहरण

Thu, 07 Sep 2023 12:56 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 07 Sep 2023 12:56 PM IST
सार

आगरा में विवाहिता ने संपत्ति के लिए सौतेली मां पर साजिश रचकर बेटी-दामाद के साथ मिलकर उसके पति का अपहरण करने का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन
Stepmother in Agra accused of kidnapping son for property
man demo - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में एक विवाहिता ने कोर्ट में वाद दायर कर आरोप लगाया कि सौतेली सास, ननद और ननदोई ने ससुर की संपत्ति हड़पने के लिए उसके पति का अपहरण कर लिया है। सीजेएम मृत्युंजय श्रीवास्तव ने थानाध्यक्ष न्यू आगरा को अपहरण, धोखाधड़ी व अन्य आरोप में सभी के खिलाफ केस दर्ज कर विवेचना के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन


मामले में दयालबाग के सरला बाग निवासिनी दीपिका ने वाद दायर किया है। बताया कि उनकी शादी 2013 में विनीत प्रकाश के साथ हुई। कुछ दिनों बाद पता चला कि पति को मानसिक रोग है। सास नीलम कुमारी, ननद अपर्णा आभा, प्रियंका उर्फ मोना और उनके पति अजय कुमार और गौरव माथुर सभी सौतेले हैं। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- Mathura Krishna Janmashtami 2023 Live: अजन्मे का जन्म आज, कृष्णा कृष्णा से गूंज रही मथुरा-वृंदावन की गली-गली
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया कि 2012 में ससुर अगम कुमार नौकरी से रिटायर हुए। उन्हें 90 लाख रुपए मिले थे। 2021 में उनकी मौत हो गई। इसके बाद पति की मानसिक हालत का फायदा उठाकर संपत्ति हड़पने के लिए सास, ननद और ननदोई ने बीते 31 मार्च को पति को अगवा कर लिया। जिनका अभी तक कुछ पता नहीं चल सका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed