फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   stealing bag full of cash in broad daylight in Etmadpur tehsil agra

आगरा: तहसील परिसर से स्टांप विक्रेता का 3.70 लाख रुपये से भरा बॉक्स ले भागे बदमाश

Tue, 01 Jun 2021 12:55 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 01 Jun 2021 12:55 AM IST
सार

तहसील परिसर में सीओ ऑफिस से 50 कदम की दूरी पर बदमाशों ने दिनदहाड़े चोरी की वारदात को अंजाम दिया है।  

विज्ञापन
stealing bag full of cash in broad daylight in Etmadpur tehsil agra
पीड़ित स्टाम्प विक्रेता से जानकारी लेती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा की एत्मादपुर तहसील परिसर स्थित स्टांप विक्रेता के केबिन से सोमवार को शाम करीब चार बजे बदमाश 3.70 लाख रुपये से भरा बॉक्स उठा ले गए। घटना से तहसील परिसर में हड़कंप मच गया। सूचना पर सीओ के साथ थाने का फोर्स पहुंची। सीओ ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज आदि से बदमाशों की तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन


कस्बे में स्थित बस स्टैंड के समीप के रहने वाले संतोष कुमार दीक्षित ने पुलिस को बताया कि वह तहसील परिसर में अधिवक्ता राजकुमार दीक्षित की केबिन में स्टांप विक्रेता का काम करते हैं। सोमवार की शाम करीब चार बजे वह केबिन से कुछ दूरी पर एक अधिवक्ता से बात करने चले गए। सिर्फ पांच मिनट में वापस अपनी केबिन पर आए, तो बक्सा गायब था। 
विज्ञापन


आसपास के लोगों से पूछा तो राहगीरों ने बताया कि दो किशोर बक्सा लेकर हाईवे की तरफ गए हैं। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस को पीड़ित ने बताया कि बक्से में स्टांप बिक्री के 3.70 लाख रुपये, चेक बुक और कुछ जरूरत के कागजात रखे थे। घटना के बाद पुलिस आसपास की दुकानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देख जांच में जुटी। पर, बदमाशों का कुछ पता नहीं चल सका है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ अर्चना सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घटना की जांच की जा रही है। सीसीटीवी कैमरों के फुटेज देखे जा रहे हैं। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed