फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   State Women Commission member heard complaints

Agra News: राज्य महिला आयोग की सदस्य ने सुनी शिकायतें

Fri, 14 Feb 2025 11:33 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 14 Feb 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
State Women Commission member heard complaints
गर्भवती महिला की गोद भरती राज्य महिला आयोग सदस्य रेनू गौड़।
कासगंज। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य रेनू गौड़ ने शुक्रवार को सदर तहसील में जन शिकायतों की सुनवाई की। इस दौरान 15 प्रार्थना प्राप्त हुए। यह प्रार्थना पत्र महिला अपराध, शोषण, दहेज उत्पीड़न, प्रॉपर्टी विवाद, घरेलू हिंसा से संबंधित थे। इन प्रार्थना पत्रों के निस्तारण के राज्य महिला आयोग की सदस्य ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।सदस्य रेनू गौड़ ने कहा कि राशन कार्ड बनाने, बच्चों की शिक्षा, न्याय और रोजगार में लोगों की पूरी सहायता की जाए। इसके साथ उन्होंने राज्य सरकार एवं केंद्र सरकार की योजनाओं से महिलाओं को प्राथमिकता पर जोडऩे के भी निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं से महिलाओं को सशक्त बनाने और उनकी आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी। उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्र व जिला कारागार में महिला बंदियों के बैरकों का निरीक्षण किया और व्यवस्थाएं सुदृढ़ रखने के निर्देश दिए। उन्होंने शिशुओं का अन्नप्राशन कराया। साथ ही दो गर्भवती महिलाओं की गोदभराई की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed