{"_id":"664f9be0fca17c0eec051d74","slug":"staff-will-be-interrogated-today-in-the-case-of-street-delivery-mainpuri-news-c-174-1-sagr1037-117846-2024-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: सड़क पर प्रसव मामले में आज होगी स्टाफ से पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: सड़क पर प्रसव मामले में आज होगी स्टाफ से पूछताछ
Fri, 24 May 2024 01:11 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Fri, 24 May 2024 01:11 AM IST
विज्ञापन
मैनपुरी। मंगलवार की रात सौ शैया अस्पताल के मुख्य गेट के बाहर सड़क पर प्रसव मामले की जांच शुरू हो गई है। जांच टीम ने अस्पताल से प्रसूता का रिकॉर्ड प्राप्त कर लिया है। टीम शुक्रवार को ड्यूटी के दौरान तैनात स्टाफ और कर्मचारियों के बयान दर्ज करेगी।जनपद पीलीभीत के बीसलपुर निवासी गुड्डू शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में गोला बाजार में निवास करता है। उसकी पत्नी मिथलेश ने मंगलवार की रात शहर के सौ शैया अस्पताल के मुख्य गेट के बाहर सड़क पर एक बच्ची को जन्म दिया था। अस्पताल के गेट के बाहर प्रसव का वीडियो वायरल होने के बाद सीएमओ ने जांच के आदेश दिए थे। सीएमओ ने एसीएमओ डॉ.विजेंद्र सिंह, सीएमएस महिला अस्पताल डॉ. शिवकुमार उपाध्याय, सीएमएस जिला पुरुष अस्पताल डॉ.मदनलाल को जांच अधिकारी नियुक्ति किया है। सीएमओ के आदेश पर बृहस्पतिवार को जांच टीम ने अस्पताल से मिथलेश के प्रसव संबंधी अभिलेख प्राप्त किए। अवकाश के चलते ड्यूटी पर तैनात स्टाफ और कर्मचारी जांच टीम को नहीं मिले। सीएमओ डॉ. आरसी गुप्ता ने बताया कि जांच टीम आज मिथलेश के प्रसव के दौरान तैनात स्टाफ और कर्मियों से मुलाकात कर उनके बयान दर्ज करेगी। इसके साथ ही पीड़ित परिवार से भी जांच टीम मुलाकात कर उनके बयान भी दर्ज करेगी।-- -
अस्पताल के बाहर सड़क पर प्रसव बहुत ही शर्मनाक है। इसकी निष्पक्षता के साथ जांच कराई जा रही है। जांच टीम शुक्रवार को ड्यूटी के दौरान तैनात स्टाफ, डॉक्टर और पीड़ित परिवार के बयान दर्ज करेगी। -डॉ. आरसी गुप्ता, सीएमओ
-- -
प्रदीप कुमार यादव
विज्ञापन
अस्पताल के बाहर सड़क पर प्रसव बहुत ही शर्मनाक है। इसकी निष्पक्षता के साथ जांच कराई जा रही है। जांच टीम शुक्रवार को ड्यूटी के दौरान तैनात स्टाफ, डॉक्टर और पीड़ित परिवार के बयान दर्ज करेगी। -डॉ. आरसी गुप्ता, सीएमओ
विज्ञापन
प्रदीप कुमार यादव